Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सरकार राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों को करेगी सुदृढ़ : जय राम ठाकुर

आईजीएमसी को मिलेगी 9 करोड़ की डिजिटल सबट्रैक्शन एन्जियोग्राफी मशीन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Apr 2018

Last updated on: Apr 21, 2018, 00:00 IST

राज्य सरकार ने प्रदेश में विशेषकर ग्रामीण तथा दूरदराज क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से 200 चिकित्सकों के पद तथा वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से 262 एमबीबीएस चिकित्सकों के पद भरे हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आईजीएमसी शिमला के रेडियो-डायग्नोसिस विभाग द्वारा आयोजित ‘इन्टरवैनशनल रेडियोलॉजी आऊटरीच’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सकों तथा पैरा-मेडिकल स्टॉफ के सभी पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि प्रदेश के लोग स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की कमी के चलते परेशान न हो। श्री ठाकुर ने कहा कि आईजीएमसी प्रदेश का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है तथा राज्य सरकार इसे आधुनिक सुविधाओं एवं अत्याधुनिक उपकरण प्रदान कर और सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में 9 करोड़ रुपये की लागत की डिजिटल सबट्रैक्शन एन्जियोग्राफी मशीन स्थापित की जा रही है, जिसके लिए शेष 1.50 करोड़ रुपये की राशि सरकार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि रोगियों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से विभाग में शीघ्र ही ‘सी-आर्म’ भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में स्टाफ की कमी के चलते अनुपयोगी पड़ी 23 करोड़ रुपये की लिनियर एक्यूलेटर को क्रियाशील बनाने के लिए तुरन्त आवश्यक स्टाफ की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में भी नए भवन की उपलब्धता होने पर ऐसी मशीन स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार नए स्वास्थ्य संस्थान खोलने के स्थान पर मौजूदा संस्थानों को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान प्रदेश के लोगों को किफायती तथा गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर है। उन्होंने लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सकों से मिशन की भावना तथा संवेदनशीलता से कार्य करने का आग्रह किया।श्री ठाकुर ने चिकित्सकों को सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए आशा जताई कि इस आयोजन से लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने 56.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो किए जाने वाले नए ओपीडी भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में इस कार्य को पूर्ण करने के आदेश दिए ताकि प्रदेश के लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि परिसर में पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान विकसित किया जाएगा तथा शिमला के समीप चमियाणा में आईजीएमसी का नया सुपरस्पेशियलिटी परिसर का निर्माण किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्धाज ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आईजीएमसी के पूर्व छात्रों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है तथा देश व विदेशों के नामी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्री श्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक संस्थानों में पर्याप्त अधोसंरचना तथा स्टाफ प्रदान कर इनके सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्मित हो रहे एम्स अस्पताल के लिए 1351 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।आईजीएमसी के प्राचार्य डा. रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा संस्थान की मांगों से उन्हें अवगत करवाया।आईजीएमसी के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डा. संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने दो दिवसीय सम्मेलन में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।पीजीआई चण्डीगढ के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डा. एन. खंडेलवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।प्रधान सचिव स्वास्थ्य श्री प्रबोध सक्सेना, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, डेंटल कालेज के प्राचार्य डा. आर.पी. लुथरा, सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कालेज शिमला की प्राचार्य श्रीमती ऊषा मेहता, हिमाचल प्रदेश राज्य नर्सिंग कालेज शिक्षक संघ की अध्यक्षा श्रीमती सन्तोष मान्टा, आईजीएमसी के विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD