Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

रियासी की डीडीबी बैठक की अध्यक्षता की, डीडीबी विधायकों के सशक्तिकरण के संस्थान हैं- चेरिंग डोरजे

बोर्ड ने वर्श 2018-19 के लिए 141.24 करोड़ रु. का केपैक्स बजट मंजूर किया, अजय नंदा ने रियासी के लिए अलग से टीडीए के गठन की मांग की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 16 Apr 2018

Last updated on: Apr 16, 2018, 00:00 IST

सहकारिता, लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग डोरजे, जो बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, की अध्यक्षा में आज जिला विकास बोर्ड रियासी की बैठक आयोजित की गई। बोर्ड ने सभी विकास पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करने के उपरांत बैठक में रियासी जिले के लिए वर्श 2018-19 के लिए केपैक्स बजट के तौर पर 141.24 करोड़ रु. की राशि मंजूर की। इस योजना में वर्श 2018-19 के दौरान रियासी जिले के विकास हेतु नियमित योजनाओं के अंतर्गत 1099.49 लाख, नाबार्ड ऋण के तौर पर 2110.71 लाख, सीएसएस केन्द्र हिस्से के अंतर्गत 10039.98, सीएसएस द्वारा राज्य हिस्से के तौर पर 867.66 लाख तथा राज्य हिस्से के ऋण के तौर पर 6.63 लाख रु. की राशि  शामिल है। वित्त एवं योजना विकास राज्यमंत्री अजय नंदा, सांसद शमशेर सिंह मन्हास, जम्मू व कश्मीर गुज्जर एवं बक्करवाल विकास राज्य सलाहकार बोर्ड के वाईस चेयरमैन चौधरी गुलजार अहमद खटाना, जेएंडके राज्य समाज कल्याण बोर्ड के चेयरपर्सन प्रो. निर्मल गुप्ता, किसान विकास राज्य सलाहकार बोर्ड के वाईस चेयरमैन दलजीत सिंह चिब, जम्मू व कश्मीर अनुसूचित जाति विकास राज्य सलाहकार बोर्ड के वाईस चेयरमैन भूशण लाल डोगरा,  विधायक गूल-अरनास ऐजाज अहमद खान, गुलाबगढ़ के विधायक मुमताज अहमद खान, पार्शद शाम लाल भगत, जिला विकासायुक्त (डीडीसी) रियासी प्रसाना रामस्वामी जी, एसएसपी रियासी ताहिर हुसैन, विभिन्न संभागीय स्तर के एचओडी तथा विभिन्न विभागों के वरिश्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त जिला प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। 

जिला विकास बोर्ड को विधायकों के सशक्तिकरण के संस्थान बताते हुए मंत्री ने कहा कि यह सुस्थापित संस्थान प्रक्रिया उन्हें जमीनी स्तर पर लागू प्रक्रिया का हिस्सा बनाती है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि  जिला विकास बोर्ड बैठकों में लिये गये निर्णयों में अक्षरशः लागू किया जाना चाहिए।  अध्यक्ष ने कार्यकारी एजैंसियों तथा प्रशासन को संयुक्त दौरे कर प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि विभिन्न योजनाओं के साथ शामिल प्रमुख राशि का उचित प्रयोग किया जा सके। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए वित्त राज्यमंत्री अजय नंदा ने विकास प्रक्रिया में जन प्रतिनिधित्व को शामिल करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का एजैंडा राज्य का सम्पूर्ण एवं टिकाऊ विकास सुनिष्चित करना है तथा इस सम्बंध में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किये गये हैं।रियासी के लिए एक अलग से पर्यटन विकास प्राद्यिकरण के गठन  का समर्थन करते हुए मंत्री ने कहा कि यह कटड़ा के पवित्र कस्बे में माता वैश्णो देवी तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के बढ़ते रश को देखते हुए जरूरी है। उन्होंने कहा कि गत वर्श के दौरान 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने कटरा तथा शिव खौड़ी की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि रियासी जिला अधिक पर्यटन क्षमता वाला क्षेत्र है जिसका सही ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता है। 

मंत्री ने राश्ट्रीय राजमार्ग पर बन टोल प्लाजा में रियासी के लोगों को विषेश टोल टैक्स में छूट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। जिला विकासायुक्त रियासी प्रसन्ना रामास्वामी जी ने विभिन्न विकास योजनाओं तथा केपैक्स बजट के अंतर्गत वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की जानकारी दी। बोर्ड में बताया गया कि वर्श 2018-19 के लिए निर्धारित राशि 141.24 करोड़ में से कृशि तथा सम्बंधित क्षेत्रों के लिए 46.90 लाख रु., मनरेगा सहित ग्रामीण विकास के लिए 5443.88 लाख, सिंचाई एंव बाढ़ नियंत्रण के लिए 532.23 लाख, ऊर्जा क्षेत्र के लिए  37.75 लाख तथा सड़क एवं भवन निर्माण क्षेत्र के लिए 1879.75 लाख रु. निर्धारित किये गये हैं। विभिन्न बोर्ड के चेयरमैन तथा विधायकों ने भी इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अपने क्षेत्रों की चिंताओं को उजागर किया, जिनमें गर्मियों के दौरान खानाबदोशियों की सुचारू आवाजाही, किसानों के लिए स्थानीय मंडियों, केसीसी कार्ड, लेबर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, जिले में स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ, जिला अस्पताल का स्थानांतरण, पर्याप्त राशन उपलब्ध करवाना शामिल हैं।  बोर्ड ने जिले के विकास हेतु विभिन्न निर्णयों को मंजूरी दी। 

 

Tags: Chering Dorjay , Ajay Nanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD