Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोगों के जीवन के बदलावा हेतु विभिन्न विकास कदम उठाये गये हैं- अब्दुल रहमान वीरी

स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों ने राजौरी जिले के दौरे के दौरान मंत्री से भेंट की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 09 Apr 2018

Last updated on: Apr 09, 2018, 00:00 IST

राजस्व, हज एवं औकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज राजौरी जिले के अपने दौरे के दौरान विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने राज्य के सभी तीनों क्षेत्रों के विकास हेतु कई कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि पुंछ तथा राजौरी के पहाड़ी जिलों को विकसित करने हेतु भी ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है तथा लोगों के कल्याण हेतु कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। राजौरी के विधायक कमर हुसैन चौधरी के अतिरिक्त विभिन्न प्रमुख नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।जिला मुख्यालयों में पहुंचने के उपरंात लोगों ने मंत्री का स्वागत किया, जिन्होंने जिले में आकर उनके मुद्दों व मांगों को सुनने हेतु मंत्री का आभार भी जताया।लोगों ने मंत्री के समक्ष अपने विभिन्न मुददे भी उठाये, जिनमें राजस्व इकाईयों में क्षेत्रीय कर्मचारियों की व्यवस्था, हज एवं औकाफ विभाग से जुडे़ मुद्दे, क्षेत्र के युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर, पटवार हल्कों का नियुक्तिकरण तथा पुंछ और राजौरी के लिए विष्श पैकेज शामिल हैं।मंत्री ने लोगों को आष्वासन दिया कि उनकी चिंताओं के प्रति गम्भीर है तथा उन्हें दूर करने के लिए प्रयत्न किये जा रहे हैं।वीरी ने कहा कि क्षेत्रीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को सुनने तथा उनका यथाशीघ्र निवारण करने हेतु नियमित क्षेत्रीय दौरे करने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए राजौरी के विधायक ने गत 3 वर्शो के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि सरकार ने विभिन्न लोक कल्याण योजनाऐं शुरू कर लोगों के सामाजिक आर्थिक परिदृष्य में बदलाव लाया है।े

 

Tags: Abdul Rehman Veeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD