Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत-नेपाल सुरक्षा, संपर्क व व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2018

Last updated on: Apr 07, 2018, 00:00 IST

भारत और नेपाल के बीच संबंधों में महीनों तनाव के बाद शनिवार को दोनों संपर्क, व्यापार, कृषि और सीमा सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने को राजी हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष के.पी. शर्मा ओली को आश्वस्त किया कि नई दिल्ली नेपाल की प्राथमिकताओं के अनुसार साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। तीन दिन के भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और मोदी के बीच कई मसलों पर बातचीत हुई। मोदी ने उनको आश्वस्त किया कि भारत हमेशा नेपाल के विकास की चाह में उसके साथ खड़ा रहेगा। वार्ता के बाद संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते मजबूत करने को ज्यादा महत्व देती है। उन्होंने नेपाल की सरकार की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि वह भारत की प्रगति व समृद्धि का लाभ उठाकर आर्थिक बदलाव व विकास लाने के हिमायती हैं और इसी के अनुरूप द्विपक्षीय संबंध विकसित करना चाहते हैं। चीन के साथ नजदीकी रिश्ता रखने वाले व समर्थक के रूप रहे ओली ने कहा कि वह 'समानता और न्याय के सिद्धांतों' पर आधारित द्विपक्षीय संबंधों को नई बुलंदियों तक ले जाने और 21वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप आगे बढ़ने के मकसद से भारत आए हैं। 

ओली के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के समृद्ध नेपाल के नजरिये का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश सभी संपर्क परियोजनाओं पर तेजी से आगे बढ़ने को राजी हैं। उन्होंने घोषणा की कि भारत के सीमावर्ती शहर रक्सौल से नेपाल के काठमांडू के बीच भारत की वित्तीय मदद से एक नई रेल परियोजना बनाई जाएगी।मोदी ने कहा कि पड़ोसी हिमालयी देश के विकास में भारत का योगदान जारी रहेगा।उन्होंने कहा, "नेपाल के विकास में भारत के योगदान का लंबा इतिहास रहा है। मैं प्रधानमंत्री ओली को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह भविष्य में भी जारी रहेगा।"मोदी ने कहा कि दोनों देश रेल और जलमार्ग के माध्यम से संपर्क को बेहतर करने की ओर अग्रसर हैं।उन्होंने कहा, "हमारा मकसद नेपाल के साथ रेलमार्ग और जलमार्ग को बेहतर करना है। आज, हमने कुछ विभिन्न संपर्क परियोजनाओं की समीक्षा की।"ओली फरवरी माह में दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने के बाद पहली विदेश यात्रा में शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।दोनों नेता इससे पहले प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के लिए मिले थे और विशेष रूप से व्यापार व संपर्क में आगे सहयोग पर दोनों ने चर्चा की थी। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता की अध्यक्षता करने वाले दोनों प्रधानमंत्रियों की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। प्रवक्ता ने कहा, "दोस्तों के बीच वार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा लाभकारी रही। इनमें विकास सहयोग, व्यापार व निवेश, कृषि, ऊर्जा, संर्पक और लोगों से लोगों का संपर्क विशेष क्षेत्र है।"भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए ओली और उनकी पत्नी राधिका शाक्य राष्ट्रपति भवन जाने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट गए। तनावपूर्ण संबंधों के बीच ओली की भारत यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पत्नी व 54 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की ओर से ज्यादा से ज्यादा निवेश की इच्छा लिए यहां पहुंचे हैं। फरवरी में नेपाल की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद कम्युनिस्ट नेता ओली का यह पहला विदेश दौरा है।

 

Tags: Narendra Modi , KP Sharma Oli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD