Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यसभा 11 बार स्थगित, विधेयक पारित करने की सरकार की कोशिश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2018

Last updated on: Apr 04, 2018, 00:00 IST

राज्यसभा बुधवार को 11 बार स्थगित हुई और सदन में कोई कामकाज नहीं हुआ। सरकार ने विधेयक पारित करने की कोशिश की, लेकिन विफल रही। इस बीच विपक्ष, अन्नाद्रमुक , तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), वाईएसआर कांग्रेस का सदन में हंगामा जारी रहा। राज्यसभा दोपहर बाद दो बजे से शाम 5.15 के बीच 10 बार स्थगित हुई। जैसे ही सदन की बैठक अपराह्न् दो बजे शुरू हुई, सरकार ने भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) विधेयक 2013 को पेश किया। उपसभापति पी.जे.कुरियन ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित करने को कहा, जिस पर सत्तापक्ष ने 'हां' की आवाज दी। हालांकि, विरोध प्रदर्शन कर रहे सदस्य नारे लगाते रहे।आजाद ने सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने, कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल बंटवारे, सीबीएसई पेपर लीक और बैंक धोखाधड़ी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने से भाग रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "सदन के बाहर विपक्ष की ऐसी छवि बनाने की कोशिश की जा रही है कि विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी (भाजपा) खुद चर्चा करने से भाग रही है। 

पूरा विपक्ष लंबित विधेयकों को पारित करवाना चाहता है। हम यह भी चाहते हैं कि ये विधेयक पारित हों, लेकिन हमारे ऊपर लाखों लोगों से संबंधित मसलों को उठाने का दायित्व भी है।"सत्तापक्ष के सांसदों की ओर से जारी शोर-शराबे के बीच उन्होंने कहा, "मुझे यह कहते हुए खेद है कि सत्ता पक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। देखिए कौन कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। देश को देखने दें।"जब आजाद बोल रहे थे, उस समय तेदेपा और अन्नाद्रमुक के सांसद सभापति के आसन के पास पहुंच गए और नारे लगाने लगे। उनके हाथों में पोस्टर भी थे। शोरगुल जारी रहने पर कुरियन ने सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। फिर जैसे ही सदन अपराह्न् 2.43 बजे बैठा, दूसरा स्थगन 3.15 बजे दिया गया। इसके बाद सदन को फिर 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।जैसे ही सदन 3.30 बजे फिर शुरू हुआ, कुरियन ने सदस्यों से विधेयक को राष्ट्रीय हित में पारित करने की अपील की।उन्होंने कहा, "यदि विधेयक पारित नहीं हुआ तो सरकार के बहुत से कार्यक्रम रुक जाएंगे। आइए विधेयक पर चर्चा करें।"आजाद ने कहा कि सरकार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के हितों से ज्यादा अपने विधेयक में रुचि हैं।सदस्यों के आसन के सामने एकत्र हो जाने पर कुरियन ने सदन को फिर से 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद सदन को शाम 5.13 बजे दिन भर के लिए स्थगित करने के पहले क्रमश: 3.55 बजे, 4.10 बजे, 4.30 बजे, 4.45 बजे, 4.55 बजे स्थगित किया गया।इससे पहले सुबह में सभापति वेकैंया नायडू ने विपक्ष के सदस्यों के हंगामे व शोरगुल के बीच सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित किया था, जिसके बाद अपराह्न् दो बजे फिर बैठक शुरू हुई।

सदन की बैठक आरंभ होते ही राजस्थान, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से निर्वाचित होकर आए राज्यसभा सदस्यों ने अपने पद की शपथ ली। इसके तत्काल बाद तेदेपा, अन्नाद्रमुक और कांग्रेस के सदस्य 'आंध्रप्रदेश बचाओ', 'नरेंद्र मोदी दलित विरोधी' और 'हमारी मांग कावेरी बोर्ड' के नारे लगाते हुए सभापति के आसन के पास इकट्ठा हो गए। उनके साथ कुछ अन्य दलों के भी सांसद थे। नायडू ने उनसे शांत होने और सदन के पटल पर प्रस्ताव रखकर अपने मसले को उठाने को कहा, लेकिन उनकी अपील को नजरअंदाज कर दिया गया। कांग्रेस सदस्यों ने एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों को नरम करने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध किया।अन्नाद्रमुक व द्रमुक सदस्यों ने तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी नदी जल बंटवारे के मसले के लिए कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का गठन करने की मांग की। वहीं, तेदेपा ने आंध्रप्रदेश के लिए विशेष दर्जा की मांग करते हुए पोस्टर दिखाकर विरोध जताया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री विजय गोयल ने मोदी सरकार को दलित विरोधी बताने को लेकर कांग्रेस की आलोचना की।

 

Tags: Rajya Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD