Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

विपक्षी दलों की बैठक में आवश्यक मुद्दों पर चर्चा का आग्रह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2018

Last updated on: Apr 04, 2018, 00:00 IST

तेरह विपक्षी दलों के नेताओं ने बुधवार को यहां मुलाकात की और सरकार व लोकसभा व राज्यसभा के पीठासीन अधिकारियों से उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे सरकार के विधायी एजेंडे को पारित करने के लिए बजट सत्र को बढ़ाने के इच्छुक हैं। बैठक के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से कहा कि यह विपक्ष का कर्तव्य है कि वह लोगों की चिंताओं को संसद में उठाए और सरकार को इस पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए। आजाद के साथ दूसरे दलों के कई अन्य नेता भी थे।राज्यसभा में विपक्ष के नेता आजाद ने कहा कि 13 पार्टियों में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) व अन्नाद्रमुक का भी आम मुद्दों पर समर्थन हासिल है, लेकिन दोनों पार्टियों ने बैठक में भाग नहीं लिया।उन्होंने कहा कि विपक्ष कावेरी प्रबंधन बोर्ड, आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने के वादे, हजारों करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी, सीबीएसई प्रश्नपत्र लीक, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम व दिल्ली में सीलिंग की मुहिम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा चाहता है।

उन्होंने कहा कि ये मुद्दे लोगों के दिमाग में हैं और इन पर दोनों सदनों में चर्चा होनी चाहिए।उन्होंने कहा, "हम लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार इन मुद्दों का हल पाने में बुरी तरह से विफल रही है। वह मूकदर्शक की तरह बैठी हुई है।"उन्होंने कहा, "आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) चर्चा हो और विधेयकों को पारित करने के लिए दो दिन सत्र को विस्तार दे दिया जाए। हम अतिरिक्त दिन बैठने को तैयार हैं। विधेयकों को पारित कीजिए, लेकिन लोगों के दिमाग में चल रहे मुद्दों को मत छोड़िए।"उन्होंने कहा कि सरकार को इससे निकलने का रास्ता खोजना चाहिए, लेकिन 'किसी वरिष्ठ मंत्री ने मुझसे या मेरे किसी विपक्षी सहयोगी' से संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि बैठक में भाग लेने वाली पार्टियों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, माकपा, भाकपा, द्रमुक, झारखंड मुक्ति मोर्चा, बहुजन समाज पार्टी, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस-एम व राष्ट्रीय जनता दल शामिल थीं।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD