Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कविन्द्र गुप्ता, इमरान रजा अंसारी ने गैस्ट हाउस का नींव पत्थर रखा, 2 दिवसीय ‘‘टेकनोवेशन-2018’’ का उदघाटन किया  

इमरान रजा अंसारी ने रोजगार बढ़ाने हेतु युवाओं को कौशल प्रदान करने पर बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 29 Mar 2018

Last updated on: Mar 29, 2018, 00:00 IST

सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा, युवा सेवा एवं खेल मंत्री इमरान रजा अंसारी ने राज्य में नये रोजगार के अवसरों को बढ़ाने हेतु युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए नये कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।इमरान अंसारी ने जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता के साथ आज गवर्नमैंट पॉलिटेकनीक कालेज जम्मू में नये गैस्ट हाउस भवन का नींव पत्थर रखा।सम्बंधितों ने बताया कि गैस्ट हाउस भवन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग जम्मू द्वारा 82.35 लाख रु. की अनुमानित लागत से पूरा किया जा रहा है।यह बताया गया कि भवन की नींव 2060 सिक्योर फीट की है तथा इस भवन में डैसिंग, डायनिंग हॉल, लॉबी, किचन आदि के साथ बैडरूम होंगे।अंसारी ने सम्बंधितों को निर्माण कार्य में गति लाने के अतिरिक्त इस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये।मंत्री ने अध्यक्ष के साथ गवर्नमैंट पॉलिटेकनीक कालेज जम्मू द्वारा आयोजित 2 दिवसीय टेकनोवेशन-2018 महोत्सव का उदघाटन भी किया।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अंसारी ने युवाओ से आग्रह किया कि वे शिक्षा के साथ साथ कौशल विकास को भी अपनाएं जिससे उन्हें नौकरी पाने और आजीविका कमाने के अतिरिक्त दुसरों को रोजगार देने में यकीनन सहायता होगी। अंसारी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनके लिए बुनियादी ढांचा तथा उपकरण प्राथमिक तौर पर उपलब्ध रहेंगे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कविन्द्र गुप्ता ने छात्रों को कौशल विकास पाठयक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र के कौशल भारत कार्यक्रम का उददेश्य प्रतिभाशाली युवाओं के विकास हेतु अवसरों को बढ़ाना है।तकनीकी शिक्षा आयुक्त सचिव हिलाल अहमद परे, गवर्नमैंट पॉलिटेकनीक कालेज जम्मू के प्रिंसिपल अरूण बनगोत्रा, तकनीकी शिक्षा निदेशक शबनम कामली, पंजाब कालेजों के सिटी ग्रुप निदेशक डॉ. जी.डी. कालरा, विभिन्न कालेजों के पिंरसिपल, शिक्षक तथा छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Molvi Imran Raza Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD