Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्य वक्फ परिशद की 18वीं बैठक : वीरी ने औकाफ इस्लामिया से जरूरतमंद लोगों को गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध करवाने पर बल देने के लिए कहा

परिशद ने जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सहायता हेतु 10 लाख रु. की संग्रह नीधि के सृजन को मंजूरी दी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 29 Mar 2018

Last updated on: Mar 29, 2018, 00:00 IST

मुस्लिम समुदाय के गरीबों के कल्याण विषेशकर उन्हें गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु अपने डोनेशन का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल देते हुए राजस्व, हज एवं औकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज राज्य वक्फ परिशद से शिक्षा के क्षेत्र में नये कदम उठाने के लिए कहा ताकि जरूरतमंद लोगों को अधिक लाभ मिल सके।मंत्री ने कहा कि औकाफ इस्लामिया द्वारा चलाये जा रहे मौजूदा स्कूलों के स्तर को बढ़ाने हेतु मॉडल शिक्षा संस्थान स्थापित किये जाने हेतु प्रयास किये जाने चाहिए।मंत्री ने यह बात आज राज्य वक्फ परिशद की 18वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।सांसद फियाज अहमद, विधायक जी.एम. सरूरी, शाह मोहम्मद तांत्रे, फिरदौस अहमद टाक, राजस्व आयुक्त सचिव शाहिद इनायत उल्लाह तथा कानूनी सचिव अब्दुल मजीद भटट बैठक में उपस्थित थे।परिशद की 17वीं बैठक के निर्णयों पर लिये गये कार्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी लेते हुए मंत्री को राजौरी, जम्मू तथा किश्तवाढ़ में वक्फ परिशद द्वारा 3 नर्सिंग कालेजों की स्थापना की स्थिति सहित औकाफ विभाग द्वारा शुरू की गईं विकास गतिविधियों की जानकारी दी गई।यह जानकारी दी गई कि सभी 3 नर्सिंग कालेज कार्यशील हैं, राजौरी में कालेज को बीजीएसबीयू कैम्पस में चलाया जा रहा है जबकि जम्मू तथा किश्तवाढ़ में कक्शाओं को किराये पर एक नीजि भवन में चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बैठक में बताया गया कि कालेज भवन की स्थापना के लिए प्रत्येक 8 मरला भूमि चिन्हित की गई है तथा आगे की प्रक्रिया के लिए बीजीएसबीयू को प्रस्ताव पेश किया गया है।जम्मू में छात्र होस्टल के निर्माण से सम्बंधित बैठक में बताया गया कि होस्टल भवन तैयार है तथा शीघ्र ही इसे पूरी तरह से कार्यशील बनाया जाएगा।बैठक में शहादरा शरीफ के लिए मास्टर प्लान की तैयारी, समैलपुर में कौशल एवं रोज़गार विस्तार संस्थान की स्थापना,  वक्फ भूमि पर फलैट/शॉपिंग कम्पलैक्स के निर्माण सहित पिछली बैठक में लिये गये निर्णय के तौर पर अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।पालिका बाजार रेजीडैसी रोड जम्मू में स्थित वक्फ सम्पति को पटे पर रखने के लिए मंत्री ने औकाफ के विशेश अधिकारी से दोनों संभागों में सभी माध्यमों से इसका प्रचार करने के लिए कहा।

परिशद ने जियारत छोटे शाह साहिब मैंढर, जहां पर इस समय 55 छात्रों को निशुल्क शिक्षा तथा आवास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, में औकाफ इस्लामिया द्वारा स्थापित स्कूल के लिए भवन के निर्माण की मंजूरी दी है।जम्मू में मिल्लत इंटरनेशनल स्कूल चौआदी को राज्य का सर्वश्रेश्ठ शिक्षा संस्थान बनाने के लिए परिशद ने एक उप समिति बनाने तथा स्कूल के नवीनीकरण में सहायता हेतु कुछ नामी शिक्षकों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।बैठक में परिशद के राजस्व आधार में वृद्धि लाने हेतु विभिन्न अन्य स्थलों में वक्फ भूमि पर फलैटों तथा व्यवसायिक परिसरों के निर्माण पर भी चर्चा की गई। पहले से ही पेश किये गये प्रस्तावों के अनुसार इन स्थलों पर सम्पतियों के निर्माण के लिए भी मंजूरी दी गई।बैठक के दौरान जामिया मस्जिद तालाब खटिकां के निर्माण कार्य की स्थिति की भी समीक्षा की गई। परिशद को कार्यों को पूरा करने हेतु आवश्यक नीधि के साथ कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।मंत्री ने सभी औकाफ इकाईयों से योगदान देने के लिए कहा ताकि कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जा सके।राज्य के निसहाय तथा दिवयांग गरीब लोगों वित्त सहायता उपलब्ध करवाने हेतु परिशद ने वक्फ परिशद की विभिन्न इकाईयों के योगदान से सीईओ राज्य वक्फ परिशद के कार्यालय में 10 लाख प्रतिवर्श की एक संग्रह नीधि के सृजन के लिए स्वीकृति दी।जानलेवा बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को उचित चिकित्सा जांच प्रक्रिया के बाद उनके ईलाज के लिए वित्त सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।परिशद को बताया गया कि औकाफ विभाग के भूमि रिकार्ड का डिजिटिकरण प्रगति पर है तथा आगे की प्रक्रिया के लिए दस्तावेजों को स्कैन किया जा रहा है।यह निर्णय लिया गया कि हर 3 महीनों में परिशद बैठक बुलाई जाएगी ताकि समय समय पर निर्णयों की समीक्षा की जा सके।मोहम्मद असदुल्ला वानी, मुफ्ती अनायतुल्ला, जी.ए. ख्वाजा, ए.आर. वानी, अब्दुल वहीद टाक, नुरानी साहिब, एडवोकेट शाह मोहम्मद चौधरी के अतिरिक्त राज्य वक्फ परिशद के सदस्य, औकाफ जम्मू, शहादरा शरीफ राजौरी, किश्तवाढ़, नौशहरा, राजौरी तथा पुंछ के प्रशासक बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Abdul Rehman Veeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD