Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

ज्ञान बांटने के बजाए आरोपियों को गिरफ्तार करें नीतीश : तेजस्वी प्रसाद यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 27 Mar 2018

Last updated on: Mar 27, 2018, 00:00 IST

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भागलपुर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के मामले में आरोपी अर्जित शाश्वत की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, "लालू प्रसाद ने देश को सांप्रदायिक हिंसा से बचाने के लिए आडवाणी जी को गिरफ्तार किया था लेकिन बिहार को बचाने के लिए नीतीश से चौबे का लड़का गिरफ्तार नहीं हो रहा। ऊपर से ज्ञान बांट रहे हैं।"उल्लेखनीय है कि भागलपुर के नाथनगर में पिछले दिनों सांप्रदायिक तनाव के मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत समेत 21 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। तेजस्वी ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में सरकार नागपुर और दिल्ली के इशारे पर चल रही है, जिस कारण बिहार का माहौल खराब हो रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को नेता विपक्ष को किसी भी मुद्दे को सावधानी से उठाने की सलाह दी थी। नीतीश ने कहा था, "आपका राजनीतिक करियर अभी काफी लंबा है, इसलिए यह सीखने की जरूरत है कि कौन से मुद्दे उठाए जाएं और कौन से नहीं।"

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD