राजस्व, हज एवं औकाफ तथा संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज जम्मू षहर का विस्तृत दौरा कर औकाफ विभाग द्वारा ली गईं तथा पूरी की गईं परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने जामा मस्जिद, मुफ्ती मोहम्मद सईद छात्र होस्टल तथा कुंजवानी का दौरा कर औकाफ इस्लामियां के कार्यों की जानकारी ली। राजस्व आयुक्त सचिव षाहिद इनायत उल्लाह, औकाफ के विषेश अधिकारी राज मोहम्मद, एसीआर जम्मू निसार अहमद षाह, प्रषासक औकाफ जम्मू वकील भटट, जेएमसी तथा औकाफ के अधिकारी दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे।मंत्री ने जामा मस्जिद तालाब खटिकां का दौरा कर वहां पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सम्बंधित अधिकारियों तथा जामा मस्जिद समिति के सदस्यों ने मंत्री को विभिन्न एजैंसियों द्वारा षुरू किये गये कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। यह जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुसार मिनार का निर्माण कार्य पर्यटन विभाग को दिया गया है जबकि जम्मू नगर निगम से मस्जिद परिसर में षौचालय कम्पलैक्स बनाने के लिए कहा गया है। मंत्री ने सम्बधितों से इन कार्यों की जानकारी मांगी तथा इनमें तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकारी एजैंसी से 6 महीने के भीतर भूतल का कार्य पूरा करने तथा जामा मस्जिद के परिसर में तथा इसके बाहर बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिष्चित करने के लिए कहा। जामा मस्जिद समिति के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान वीरी ने कहा कि औकाफ मस्जिद को यथाषीघ्र पूरा करने हेतु सभी सम्भव सहायता देगा।
मंत्री ने हजरत जाहीर अली षाह तीर्थस्थल के निकट छात्रों के लिए औकाफ इस्लामिया जम्मू द्वारा बनाये गये मुफ्ती मोहम्मद सईद छात्र होस्टल का दौरा किया। औकाफ के विषेश अधिकारी राज मोहम्मद ने मंत्री को बताया कि यह होस्टल जम्मू में अपने अध्ययन को आगे बढाने वाले 100 छात्रों को आवास सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। 6 करोड़ रु. की लागत से बनाये गये इस होस्टल में पार्किंग, कैटरिंग तथा अन्य अतिरिक्त सुविधाएं भी होंगी। मंत्री ने सम्बंधितों को षीघ्र ही इस होस्टल को कार्यषील बनाने के निर्देष दिये। उन्होंने होस्टल भवन के उचित रखरखाव तथा इसमें साफ सफाई बनाये रखने के लिए भी कहा। मंत्री ने हजरत जाहिर अली षाह के तीर्थ स्थल पर माथा भी टेका। इसके उपरांत मंत्री ने कुंजवानी का दौरा कर औकाफ विभाग के अधिग्रहन में भूमि की जानकारी तथा सरकारी विभाग और अन्य एजैंसियों द्वारा हासिल की गई औकाफ भूमि की स्थिति की जानकारी भी ली। मंत्री को बताया गया कि कुंजवानी में कुल 375 कनाल भूमि औकाफ विभाग से जुड़ी है। इस समय लगभग 40 कनाल भूमि पर जल स्रोत तथा 40 कनाल पर कब्रिस्तान हैं। मंत्री ने कुंजवानी में औकाफ विभाग द्वारा बनाये गये षापिंग कम्पलैक्स का दौरा कर कम्पलैक्स को खोलने की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। औकाफ विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने बल देते हुए कहा कि औकाफ से जुड़ी भूमि का उपयोग लोगों की सुविधा के लिए किया जाना चाहिए।