Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राब्ता : कश्मीर की मिली-जुली तहजीब में जान फूंक रहा है फेसबुक पेज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2018

Last updated on: Mar 18, 2018, 00:00 IST

दशकों की बगावत, आंतरिक कलह और सामाजिक कटुता के कारण विभाजन का दंश झेल रहे कश्मीरियों की जिंदगी में फेसबुक ने आशा की नई किरण जगाई है। फेसबुक पेज 'राब्ता' के जरिए कश्मीरी परिवार, दोस्त, सहपाठी और पड़ोसी एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। फेसबुक पर 'राब्ता' पेज बनाये जाने के महज एक महीने में ही इसके 21,000 फालोवर हो गए हैं। राब्ता का अर्थ है संपर्क। इस पेज के माध्यम से एक-दूसरे से काफी दूर रहने वाले पांच कश्मीरी हिंदू पंडित और मुस्लिम परिवार एक-दूसरे के संपर्क में आए हैं।दुबई स्थित पत्रकार समीर भट जम्मू-कश्मीर के सोपोर मूल निवासी हैं जो लाल-लाल सेब के लिए चर्चित है और कभी आतंक का अड्डा भी रहा है। भट अपने पड़ोसी कश्मीरी पंडित 'बंटी भैया' से संपर्क स्थापित करना चाहते थे। पेज एडमिन ने सभी फालोवर को कहा कि क्या वे सोपोर के बंटी के बारे में बता सकते हैं या उन्हें टैग कर सकते हैं। अचानक वह प्रकट हुए और आभासी तौर पर ही सही, लेकिन उनका अत्यंत भावुक मिलन हुआ। बंटी भैया का असली नाम अरुण कौल है जो चंडीगढ़ में रहते हैं। दोनों के बीच 28 साल में पहली बार बातचीत हुई।भट ने बंटी भैया और उनके परिवार के घाटी छोड़ने के बाद एक दूसरे से अलग होने को याद करते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि जैसे यह 28 साल तो दूर 28 सप्ताह भी नहीं, महज 28 दिन पुरानी बात हो।" उन्होंने बताया कि उन्हें बसंत की बारिश के बीच हेराथ यानी शिवरात्रि की याद आती थी, जब बंटी की मां उन्हें अखरोट देती थीं।

अनीस मकबूल ने अपने मित्र अनिल मोती की तलाश में आठ मार्च को पेज पर एक संदेश भेजा। दोनों कश्मीर के मशहूर मिशनरी स्कूल टिंड्रेल बिस्को में 1973 तक साथ पढ़े थे। स्कूल छोड़ने के बाद उनके बीच कभी बातचीत नहीं हुई। उनको लगता था कि 1990 के दशक के आरंभ में जब घाटी में आतंक चरम पर था तब मोती भी घाटी से पलायन कर गए होंगे। इसी सोच के साथ मकबूल ने अपने अन्य कश्मीरी पंडित मित्रों रमेश कल्पोश और पृथ्वी राज की तलाश में संदेश लिखा। वह मोती से संपर्क स्थापित करने में कामयाब रहे, जो इन दिनों दिल्ली के पास गुरुग्राम में रहते हैं। मोती ने मकबूल से फोन पर बात की और दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी व परिवार के बारे में चर्चा की। उन्होंने एक-दूसरे को अपने-अपने घर आने का न्योता भी दिया। पेज पर दोनों के मिलाप के बारे में बताते हुए कहा गया है कि मोती ने उन दिनों को याद किया जब उनको घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। उनकी आंखों से वैसे ही आंसू झरने लगे जैसे बसंत की बारिश हो। मित्रों व परिचितों की तलाश में संदेश पोस्ट करने वाले और भी लोग हैं, लेकिन वे इनकी तरह भाग्यशाली नहीं बन पाए। कश्मीर के कार्टूनिस्ट सुहैल नक्शबंदी अपने स्कूल की शिक्षिका 'मुज्जू मैम' बात करना चाहते थे जो उनको गणित की समस्याओं को हल करने में उनकी मदद करती थीं।

सुहैल ने कहा, "उस संकट में मुज्जू मैम मेरी जिंदगी में फरिश्ता बनकर आईं। उन्होंने मुझे गणित का सवाल हल करने को कहा। मैंने हिचकिचाते हुए कोशिश की लेकिन डर के कारण मैं नहीं कर पा रहा था। मुझे अपने कंधे पर हाथ का स्पर्श महसूस हुआ। मैंने नजर उठाकर देखा, मिस मुज्जू मुस्करा रही थीं। उन्होंने मुस्कारते हुए कहा, कोई बात नहीं, ठीक है।"उन्होंने कहा, "उनके दिए हौसले और मार्गदर्शन में मेरा विश्वास बढ़ा। मेरे माता-पिता भी उनको मेरे लिए ईश्वर का भेजा मार्गदर्शक मानने लगे।" लेकिन, वह अभी अपनी शिक्षिका से संपर्क स्थापित करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। राब्ता पेज की पहल कश्मीरी जैबीर अहमद की है जो गुरुग्राम में विज्ञापन के क्षेत्र में काम करते हैं।43 वर्षीय अहमद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ध्रुवीकरण के बावजूद हम व्यक्तिगत तौर पर रिश्ते बनाए हुए हैं। अपनी साझी विरासत, संस्कृति, संगीत, काव्य, खानपान और फिरन को लेकर हम एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।"उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पलायन से न सिर्फ वे लोग विस्थापित हुए बल्कि इससे मित्र, पड़ोसी, गुरु और सहकर्मी बिछुड़ गए। 

सरहद पार पाकिस्तान से आए आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने के बाद कश्मीरी पंडितों का घाटियों से पलायन शुरू हुआ।अहमद ने 1980 के दशक के अंतिम दौर में घाटी में आंतकी गतिविधि की शुरुआत से पूर्व वहां कश्मीरी हिंदू पंडितों और मुस्लिमों की साझी संस्कृति को याद किया।उन्होंने कहा, "आज दोनों समुदायों के बीच कड़वाहट, गुस्सा और शत्रुता की भावना है। सोशल मीडिया पर रोज अपशब्द, निंदा और एक दूसरे को बांटने की बातों से घृणा फैलाई जा रही है।"उन्होंने कहा, "सरकार और सिविल सोसाइटी की कई कोशिशों के बावजूद कोई खास प्रगति नहीं हो पाई है। इन प्रयासों को दोनों पक्षों की ओर से संदेह की दृष्टि से देखा जाता है।"उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि वह अपने अन्य कश्मीरी हिंदू व मुस्लिम साथियों के सहयोग से जो मुहिम चला रहे हैं, उससे विभाजित कश्मीरियों के बीच एकता कायम होगी जो मिलकर कश्मीर की अनोखी साझी संस्कृति कश्मीरियत का आधार हैं। यह साप्ताहिक फीचर श्रंखला आईएएनएस और फ्रैंक इस्लाम फाउंडेशन की सकारात्मक पत्रकारिता परियोजना का हिस्सा है।

 

Tags: KHAS KHABAR , Facebook

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD