Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

अज्ञानी, अक्षम नीति निर्माताओं के हाथ में अर्थव्यवस्था : पी. चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2018

Last updated on: Mar 18, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने रविवार को मोदी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 'अज्ञानी व अक्षम नीति निर्माताओं' के हाथ में है, जिनकी 'लापरवाह और अजीब नीतियों' के कारण देश का आर्थिक विकास बेपटरी हो गया है। पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार की सबसे बड़ी विफलता अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन है। कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने भारत की आर्थिक स्थिति पर एक प्रस्ताव पेश किया।प्रस्ताव में कहा गया है, "देश की अर्थव्यवस्था अज्ञानी व अक्षम नीति नियंताओं के हाथ में है, जिन्होंने नोटबंदी और जल्दबाजी में त्रुटिपूर्ण वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने जैसे लापरवाह और विचित्र नीतियों से देश के आर्थिक विकास को बेपटरी कर दिया है।" कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल में शासन व प्रबंधन संबंधी अव्यवस्थाएं व चूक बहुतायत में हुई हैं।कांग्रेस ने कहा, "मोदी सरकार को भारत के आर्थिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने का मौका सुनहरा मौरा मिला था। सभी सितारे पक्ष में थे। 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद देश की अर्थव्यवस्था में स्थायित्व का दौर था, अर्थव्यवस्था चढ़ाव पर थी, तेल की कीमतें कम (100 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 40 डॉलर प्रति बैरल) थीं। वैश्विक अर्थव्यस्था में उत्साह था, लोकसभा में पूर्ण बहुमत था। दुखद है, सरकरा ने इतना सुनहरा अवसर खो दिया।"कांग्रेस ने कहा, "चार साल का कार्य काल पूरा करने के बाद मोदी सरकार के खुद के वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 में सरकार पर गंभीर सवाल उठे।"

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD