Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कृषि आय दोगुनी करने का नरेंद्र मोदी का बयान 'जुमला' : मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2018

Last updated on: Mar 18, 2018, 00:00 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसानों की आय दोगुनी करने का खोखला वादा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को हमला किया और उनके इस वादे को जुमला करार दिया। मनमोहन ने कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। मनमोहन ने यहां कांग्रेस के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार ने छोटे और मझोले उद्योग के लिए समस्या खड़ी कर दी और अनौपचारिक क्षेत्र के लिए भी समस्या पैदा किया है। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। जब मोदीजी (2014 में) चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब उन्होंेने लंबे-चौड़े वादे किए। वे वादे पूरे नहीं किए गए।

" कांग्रेस नेता ने नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर लागू करने के तरीके की आलोचना की और कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ रोजगार पैदा करने का वादा किया था। उन्होंने कहा, "हमने तो दो लाख नौकरियां भी नहीं देखी। इसके बजाय नोटबंदी के संबंध में बगैर सोचे-विचारे लिए गए फैसले और जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने के फैसले से तमात रोजगार समाप्त हो गए।" मनमोहन ने कहा, "मोदीजी ने खुद कहा कि हम छह सालों में किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। अब अगर आपको छह सालों में किसानों की आय दोगुनी करनी है, तो आपको न्यूनतम 12 प्रतिशत विकास दर की जरूरत है और यह नामुमकिन है। इसलिए उनका यह बयान भी एक 'जुमला' है।" तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संबोधन के साथ होगा। 

 

Tags: Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD