Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घर पहुंचने पर सुखविंदर बिंद्रा ने राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का गर्मजोशी से किया स्वागत पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा,जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा संगरूर और दिडबा में विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा मीत हेयर को समर्थन की घोषणा मीत हेयर और अमन अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई को सच्चाई की जीत बताया सत्यमेव जयते - यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है: आप पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी हो रही है : विजय इंदर सिंगला सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी

 

डोनाल्ड ट्रंप के रूढिवादी विचारों से शुरू हो सकता है व्यापार युद्ध : पॉल क्रूगमैन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2018

नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल क्रूगमैन ने शनिवार को यहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संरक्षणवादी नीतियों के कारण उनकी आलोचना करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप पर उनके दायित्वों को गंभीरता से नहीं निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा संरक्षणवादी कदम से विध्वंसकारी व्यापार युद्ध का खतरा रहेगा।"नोबेल विजेता ने कहा, "ट्रंप अमेरिका को एक बड़ा औद्योगिक देश बनाना चाहते हैं जैसा वह उनकी युवावस्था में था। यह होने वाला नहीं है लेकिन वह ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं जो अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए बहुत हानिकारक है।"उनके अनुसार तात्कालिक टकराव चीन के साथ नहीं बल्कि यूरोप के साथ होगा जब स्टील की कीमतों से यूरोप प्रभावित होगा। ट्रंप पर उनकी राय पूछने पर उन्होंने कहा, "वे अपने काम के प्रति गंभीर नहीं हैं। वे खुद से यह नहीं कहते हैं कि मैं दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी हूं। मुद्दों को समझने के लिए मुझे अपने काम को और बेहतरी से करना होगा। वह केवल उन लोगों को काम पर रखते हैं जो उन्हें अच्छा महसूस कराते हैं। यह भयानक विचार है।"उन्होंने कहा कि आर्थिक मुद्दों पर ट्रंप संरक्षणवादी हैं और वे अमेरिका को 50 साल पीछे देखते हैं।उन्होंने कहा कि तात्कालिक टकराव चीन से नहीं बल्कि यूरोप से होगा जब स्टील की कीमतें यूरोप को प्रभावित करेंगी।चीन की अर्थव्यवस्था पर उन्होंने कहा, "चीन में वित्तीय संकट आने वाला है। चीन की अर्थव्यवस्था स्पष्ट रूप से अनियंत्रित हो चुकी है। चीन की साख डांवाडोल है जो कभी भी खत्म हो सकती है।"

 

Tags: MIX WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD