Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

पीएनबी के पूर्व अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी एक और फर्जीवाड़े में फंसे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2018

Last updated on: Mar 15, 2018, 00:00 IST

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को वचनपत्र यानी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के जरिये चपत लगाने का एक और नया मामला उजागर हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पीएनबी के पूर्व उप प्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक अन्य मामला दर्ज किया, जो हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शेट्टी पर आरोप है कि उन्होंने 9.09 करोड़ रुपये के एलओयू चांद्री पेपर्स को जारी किए थे।शेट्टी के अलावा पीएनबी की मुंबई स्थित बैड्री हाउस शाखा के सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज हनुमंत खराट और चांद्री पपर्स के निदेशक आदित्य रासीवासिया और ईश्वरदास अग्रवाल के भी नाम सीबीआई द्वारा नौ मार्च को दर्ज एफआईआर में हैं। एफआईआर के मुताबिक, शेट्टी और खराट ने मुंबई की कंपनी चांद्री पेपर्स के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और दो एलओयू जारी कर पीएनबी को 1,421,311.82 डॉलर यानी 9,09,63,956 करोड़ रुपये का चूना लगाया।एफआईआर में कहा गया है कि कंपनी की बैंक के साथ कोई साख सीमा (क्रेडिट लिमिट) नहीं थी और कोई मार्जिन भी नहीं लिया गया था। एफआइआर के मुताबिक, एलओयू 25 अप्रैल 2017 को भारतीय स्टेट बैंक की बेल्जियम के एंटवर्प स्थित शखा के पक्ष में 20 जनवरी 2020 तक मान्य तिथि के साथ जारी किए गए थे। ये पहले एलओयू थे जिसकी समाप्ति की अवधि दो साल से अधिक थी। इससे पहले एलओयू 360 दिनों के लिए जारी किए जाते थे। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक ने इसके पूरे होने की अवधि सिर्फ 90 दिन तय की है।सीबीआई ने शेट्टी को दो अन्य लोगों के साथ फरवरी में नीरव मोदी और चोकसी के फर्जीवाड़े के सिलसिल में गिरफ्तार किया था।

 

Tags: SCAM , CBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD