Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

भाजपा का 'विरोधीमुक्त भारत' का सपना पूरा नहीं होगा : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 12 Mar 2018

Last updated on: Mar 12, 2018, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों को भाजपा के 'विरोधीमुक्त भारत (विपक्ष मुक्त भारत)' की साजिश को हराने के लिए एकसाथ आना होगा। येचुरी ने यहां पत्रकारों से कहा, "भाजपा ने 'विरोधीमुक्त भारत' का षड्यंत्र रचा है। यह कभी पूरा नहीं होगा। सभी विपक्षी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां भाजपा की साजिश को मात देने के लिए संगठित हो रहीं हैं।"उन्होंने कहा कि इस बार विपक्षी गठबंधन 'नेता' के आधार पर नहीं, बल्कि नीति के आधार पर होगा।उन्होंने कहा, "त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद, उसके कार्यकर्ताओं ने अपने वृहत्त विपक्ष मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत त्रिपुरा को विरोधमुक्त बनाने के लिए पूरे राज्य में बीते एक सप्ताह से आतंक का राज कायम कर रखा है।"वाम नेता ने यह मानने से इनकार कर दिया कि भाजपा भारत में आगे बढ़ रही है। उनके अनुसार, भाजपा को भाजपा-शासित राज्य में कई चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है।

येचुरी ने पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ त्रिपुरा के उन इलाकों का दौरा किया जहां चुनाव के नतीजों के आने के बाद हिंसा हुई है।उन्होंने कहा, "भाजपा पार्टी कार्यालयों को क्षतिग्रस्त कर सकती है, लोगों और उनकी संपत्तियों पर हमला कर सकती है, लेकिन वे लोग एक विचारधारा को समाप्त नहीं कर सकते।"उन्होंने दावा किया कि माकपा व अन्य वाम संगठनों के कार्यालयों में आगजनी और तोड़-फोड़ की गई। इसके अलावा भाजपा सदस्यों द्वारा सैकड़ों वाम नेताओं और समर्थकों के घरों को या तो जलाया गया या क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान हजारों लोगों को अपने घरों और गांव से बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ा।येचुरी ने राज्य में हिंसा समाप्त करने की मांग की।उन्होंने कहा, "हिंसा की घटनाओं और इससे संबंधित मामलों को केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा। संकट की इस घड़ी में, त्रिपुरा को अकेले रहने नहीं दिया जाएगा...पूरा देश त्रिपुरा के लोगों के साथ है।"

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD