Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

182 मेगावाट की जल विद्युत परियोजनाएं की जाएंगी आरम्भ : अनिल शर्मा

वन विभाग के लिए 651 करोड़ रुपये का प्रावधान : गोविंद ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 Mar 2018

Last updated on: Mar 11, 2018, 00:00 IST

बहुउद्देशीय ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में बहुउद्देशीय परियोजनाओं से संबंधित अनेक लाभकारी निर्णयों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 182 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं को आरम्भ करने के लक्ष्य से प्रदेश में विद्युत क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित होगा।श्री अनिल शर्मा ने कहा कि ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 15 मेगावाट की क्षमता जोड़े जाने तथा छत पर लगे ऊर्जा संयंत्रों को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाने जैसे प्रयासों से प्रदेश के लोगों को लाभ होगा। राज्य सरकार द्वारा वन विद्युत नीति में संशोधन कर इस नीति को स्वंतत्र विद्युत उत्पादक हितैषी बनाने का प्रयास भी प्रदेश के लिए लाभकारी होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में वोल्टेज सुधार के लिए हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड को 50 करोड़ रुपये ईक्विटी के रूप में देने के निर्णय से बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण होगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि घरेलू तथा कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत उपदान के लिए 475 करोड़ रुपये तथा बहुउद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा विभाग के लिए कुल 1219 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान से समूचे प्रदेश में बिजली उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। 

वन मंत्री श्री गोविंद ठाकुर ने भी बजट में वन संरक्षण एवं वनों से संबंधित विभिन्न निर्णयों के लिए बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य कैम्पा निधि से अगले तीन वर्षों में 22 वन बिहार/ईको पार्क स्थापित करने से प्रदेश में ईको-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार द्वारा चीड़ पत्तियों पर आधारित उद्योगों को 50 प्रतिशत निवेश उपदान देने तथा सभी वन उत्पादों एवं उखड़े पेड़ों के एकत्रीकरण व नीलामी के लिए नीति बनाए जाने के निर्णयों से प्रदेश के वन संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित होगा।श्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि नई योजना ‘वन समृद्धि, जन समृद्धि’ के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादों के एकत्रीकरण, प्रसंस्करण, मूल्य वृद्धि तथा विपणन का प्रशिक्षण देने के निर्णय से लोगों को आजीविका के साधन मिल पाएंगे। वर्ष 2018-19 में वन विभाग में तीन बाह्य सहायता प्राप्त योजनाएं लागू करने का निर्णय प्रदेश के लोगों के जीवन में सुधार लाएंगे।वन मंत्री ने सामुदायिक वन संवर्द्धन योजना तथा विद्यार्थी वन मित्र योजना के लिए भी बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में बाह्य सहायता प्राप्त योजनाओं के लिए 125 करोड़ रुपये तथा वन विभाग के लिए 651 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान से वनों के संरक्षण तथा प्रदेश में वन क्षेत्र के विकास में सहायता मिलेगी। 

 

Tags: Anil Sharma , Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD