Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

संसद में पहले हफ्ते कार्यवाही रही बाधित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Mar 2018

Last updated on: Mar 09, 2018, 00:00 IST

संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र के पहले हफ्ते में कई मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच गतिरोध की वजह से कार्यवाही बाधित रही। शुक्रवार को भी सदन में कोई कार्य नहीं हुआ। संसद में आंध्र प्रदेश, पीएनबी घोटाला और कावेरी जल मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे चरण के पांच मार्च को शुरू होने के बाद से ही संसद के दोनों सदनों में आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग और पंजाब नेशल बैंक का 12600 का घोटाला छाया रहा और विवाद इस पर बना रहा कि इन पर चर्चा का स्वरूप क्या हो।लोकसभा में लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को भी विपक्षी पार्टियों ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। सदन की कार्यावाही सुबह शुरू होते ही विपक्षी पार्टियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पांच मिनट बाद ही अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सदन को दोपहर तक के लिए स्थगित करना पड़ा।सदन की कार्यवाही जैसे ही दोबारा शुरू हुई, विभिन्न पार्टियों के सांसद हाथों में प्लेकार्ड लेकर लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए और नारे लगाने शुरू कर दिया। महाजन ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा में भी स्थिति लोकसभा से अलग नहीं थी। विपक्षी दलों के सांसदों ने 12,600 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर हंगामा किया जिसके बाद संसद कार्यवाही हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई।अपराह्न् 2.30 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और एआईएडीएमके के सांसद सभापति के आसन के पास इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे।उप सभापति पी.जे.कुरियन ने उनसे कामकाज करने का आग्रह किया लेकिन विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा।कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी पीएनबी घोटाले के बारे में कुछ कहते सुने गए। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब की मांग की।तेदेपा सांसद आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के समर्थन में प्लेकार्ड दिखाकर नारेबाजी करने लगे जबकि एआईएडीएमके के सांसदों ने कावेरी जल विवाद पर हंगामा किया।नारेबाजी के बीच कुरियन ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी।इससे पहले हंगामे के बीच सभापति एम.वेंकैया नायडू ने संसद की कार्यवाही अपराह्न् 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।

 

Tags: LOK SABHA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD