Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीबीआई ने नीरव मोदी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2018

Last updated on: Mar 08, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की नई शिकायत के आधार पर हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ एक और प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। पीएनबी ने नीरव मोदी के खिलाफ 321 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है। नीरव मोदी ने 2013 से 2017 के बीच बैंक से कई ऋण लिए थे।सीबीआई अधिकारी के मुताबिक, रविवार को पीएनबी से एक और शिकायत मिलने के बाद नया मामला दर्ज किया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस शिकायत में नीरव मोदी की फायरस्टार डायमंड्स इंटरनेशनल लि. के वित्तीय मामलों के पूर्व अध्यक्ष विपुल अंबानी, मुख्य वित्त अधिकारी रवि गुप्ता, कंपनी के अन्य निदेशक और अधिकारी और बैंक के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।बैंक ने सीबीआई को दी शिकायत में कहा है कि उनकी आंतरिक जांच में नीरव मोदी की साझेदार कंपनियों सोलर एक्सपोर्ट्स, स्टेलार डायमंड्स और डायमंड आर अस व फायरस्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के बीच 'सर्कुलर ट्रांजेक्शन्स' का पता चला है।बैंक के मुख्य कार्यालय ने फायरस्टार डायमंड्स और फायरस्टार इंटरनेशनल के खातों को फ्रॉड घोषित कर दिया है और रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक को इसकी सूचना दे दी।नीरव मोदी और गीतांजलि समूह के मेहुल चोकसी पीएनबी के 12,600 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी हैं। इस घोटाले में अतिरिक्त 1,300 करोड़ रुपये का 26 फरवरी को खुलासा हुआ था।सीबीआई ने 14 फरवरी को नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल, चोकसी और उकनी कंपनियों डायमंड अरा यूएस, सोल एक्सपोर्ट्स और स्टेलार डायमंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।मोदी, उनका परिवार और चोकसी जनवरी की शुरुआत में ही देश से फरार हो गए थे।

 

Tags: CBI , SCAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD