Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अब्दुल रहमान वीरी ने बीजीएसबीयू से जम्मू, किश्तवाढ़ में नर्सिंग कॉलेज भवनों के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के लिए कहा

मंत्री ने विभिन्न वक्फ भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया, मुआवजे के भुगतान की स्थिति की समीक्षा भी की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 05 Mar 2018

Last updated on: Mar 05, 2018, 00:00 IST

राजस्व, राहत, हज एव ओकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज जम्मू तथा किश्तवाढ मे नर्सिग कालेजों के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर भूमि के हस्तांतरण से सम्बंधित प्रस्ताव उनके कार्यालय मे पहुंचना चाहिए।मंत्री ने यह बात बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय राजोरी से सम्बंधित मुद्दों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक में मंत्री ने कुजंवानी जम्मू में एनएचएआई द्वारा वक्फ भूमि के अधिग्रहण तथा इस के अनुसार मुआवजे के भुगतान की स्थिति की समीक्षा भी की।राजसव आयुक्त सचिव शाहिद इनायत उल्ला, बीजीएसबीयू के उपकुलपति प्रो जावेद मुसरत, डीसी जम्मू कुमार राजीव राजंन, सीईओ वक्फ कौंसिल, रजिस्ट्रार बीजीएसबीयू, एसीआर जम्मू, एनएचएआई जम्मू के प्रतिनिधि तथा अन्य वरिश्ठ सम्बंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।बैठक में बताया गया कि राजोरी में नर्सिंग कालेज विश्वविद्यालय कैम्पसों पर चलाया जा रहा है परंतु जम्मू तथा किश्तवाढ़ में कालेजों को अपने भवन की आवश्यकता है जिसके लिए बीजीएसबीयू राजोरी को 8 कनाल भूमि सौंपने की आवश्यकता है।भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया में हो रही देरी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री ने डीसी जम्मू, एसीआर जम्मू, प्रशासक औकाफ एवं रजिस्ट्रार बीजीएसबीयू को पहले से ही चिन्हित स्थलों का दौरा करने तथा प्रक्रिया को आगे बढाने के लिए भूमि निर्धारित करने के निर्देश दिये।इसके अतिरिक्त बैठक में बीजीएसबीयू के उपकुलपति द्वारा विश्वविद्यालय से सम्बंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई जिनमें औकाफ द्वारा लम्बित राशि जारी करना, जम्मू तथा किश्तवाढ नर्सिंग कालेज में अतिरिक्त भवन स्थल की तत्काल आवश्यकता तथा विभिन्न खर्चो को पूरा करने के लिए वक्फ परिशद द्वारा वितीय सहायता की आवश्यकता शामिल हे।बैठक के दौरान मंत्री ने कुंजवानी जम्मू में वक्फ भूमि की अधिग्रहण तथा मुआवजे के भुगतान की स्थिति की समीक्षा भी की।

 

Tags: Abdul Rehman Veeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD