Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

अल्लाह के खौफ से नरेंद्र मोदी हुए चुप : आजम खां

आजम खां
आजम खां
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामपुर , 04 Mar 2018

Last updated on: Mar 04, 2018, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने नई दिल्ली के आलीशान भाजपा कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने भाषण के दौरान अजान सुनाई देने पर कुछ देर के लिए भाषण रोक देने पर तंज कसा है।आजम ने कहा, "पीएम मोदी का अजान के समय भाषण रोकना तुष्टीकरण नहीं, अल्लाह का खौफ है। अल्लाह के खौफ के चलते अजान के समय उनकी बोलती बंद हो गई।"प्रधानमंत्री त्रिपुरा में भाजपा की जीत व पूर्वोत्तर के दो अन्य राज्यों में पार्टी की स्थिति सुधरने पर दिल्ली में कार्यकर्ताओं को बधाई देने के कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। भाजपा की त्रिपुरा जीत को आजम खां ने 'छोटे स्टेट में जीत' कहकर कम आंका और नोटबंदी व गोश्तबंदी को लेकर भी मोदी पर वार किया। रविवार को मीडिया से बातचीत में आजम ने कहा, "एक वक्त था जब गुजरात में मोदी जी ने मुस्लिम टोपी पहनने से मना कर दिया था। उन्हीं नरेंद्र मोदी ने अजान की आवाज सुनी और उनके दिल में खुदा का ऐसा खौफ पैदा हुआ कि उन्होंने भाषण रोक दिया। मोदी का अजान के समय भाषण रोकने को तुष्टीकरण नहीं समझना चाहिए, उनके अंदर तो अल्लाह का खौफ है। इसी कारण अजान के समय उनकी बोलती बंद हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि कुरान में कितनी बार लिखा है कि इल्म हासिल करो यानी पढ़ाई करो। 

प्रधानमंत्री ने हाल ही में नंबर बताते हुए कहा था कि कुरान में इतनी बार कहा गया है कि पढ़ो। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मैं मुसलमानों के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर देखना चाहता हूं। यही बात तो सर सैय्यद ने कही थी। फर्क सिर्फ इतना है कि सर सैय्यद की दाढ़ी बड़ी थी और प्रधानमंत्री की छोटी है। अब तो पीएम नरेंद्र मोदी को भी खुदा का खौफ होने लगा है।"नोटबंदी पर आजम ने कहा, "सारा देश जानता है कि मुसलमानों के पास कितना पैसा है। देश में जिन लोगों के पास नोटों का बड़ा जखीरा था, उसे मोदीजीने छीन लिया है, यह तो एक इस्लामिक स्टेप है।"गोश्तबंदी पर उन्होंने कहा, "मुसलमान को गला-सड़ा ना जाने किस-किस जानवर का गोश्त खिला दिया जाता था, लेकिन अब मोदीजी की सख्ती से मुसलमानों ने गोश्त खाना तकरीबन छोड़ दिया है।"भाजपा की त्रिपुरा में जीत को कम आंकते हुए आजम ने कहा कि यह बहुत छोटा राज्य है। वहां उनके धर्म वाले लोग रहते हैं, इसलिए आरएसएस की मेहनत का फायदा भाजपा को पहुंचा। मध्य प्रदेश में हुए दो उपचुनावों के बराबर ही त्रिपुरा में वोट मिले हैं। कुल वोट का कुल पच्चीस प्रतिशत वोट ही भाजपा को मिले हैं।

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD