Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

हिमाचल शीघ्र शुरू करेगा ‘नो हॉर्न‘ अभियान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Mar 2018

Last updated on: Mar 03, 2018, 00:00 IST

राज्य सरकार अनावश्यक हॉर्न बजाने के कारण स्वास्थ्य के लिए होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से शीघ्र ही राज्य में ‘नो हॉर्न’ अभियान शुरू करेगी। यह निर्णय अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नन्दा की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में लिया गया।श्रीमती नंदा ने कहा कि प्रायः देखा गया है कि अनावश्यक हॉर्न बजाना न केवल लोगों को असुविधाजनक है बल्कि यह भी प्रदर्शित करता है कि हम पर्यावरण तथा अन्य प्राणियों के प्रति कितने संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि शोर महज एक बाधा ही नहीं बल्कि एक गम्भीर पर्यावरण सम्बन्धी समस्या तथा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि वाहनों में हॉर्न बजाने से ध्वनि प्रदूषण के बारे में जागरूकता की कमी के चलते मनुष्य के स्वास्थ्य और व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव चिन्ता का विषय है जिसका शीघ्र समाधान करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि अभियान इलैक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सभी हितधारकों की सहमति से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों, टैक्सी यूनियनों, बस तथा ट्रक चालकां तथा स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए व्यापक सूचना अभियान चलाया जाएगा। चुनिंदा स्थानों पर पुलिस कर्मियों को ध्वनि मीटर प्रदान किए जाएंगे और वे सीटी बजाने के बजाए ‘रूको’ और ‘जाओ’ का प्रयोग करने के लिए भी कहा जाएगा।अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान पुलिस, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय निकायों, लोक निर्माण विभाग, शिक्षण संस्थानों तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग इत्यादि विभिन्न हितधारकों के सहयोग से चलाया जाएगा। इस अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्वंयसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा।

श्रीमती नंदा ने कहा कि अभियान पहले चरण में शिमला तथा मण्डी शहरों से शुरू किया जाएगा और चरणबद्ध ढंग सें राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों में तक पहुचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान केवल शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों तथा राजमार्गो में यह अभियान लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अभियान शुरू होने के उपरान्त यातायात पुलिस लोगों को पहले सतर्क करेगी और उसके उपरान्त अत्यधिक एवं अनावश्यक हॉर्न बजाने पर चालान करेगी।श्रीमती नंदा ने कहा कि अनावश्यक हॉर्न बजाने की समस्या से निजात पाने के उद्देश्य से वाहन चलाने के तौर-तरीकों तथा युवा पीढ़ी में नागरिक संवेदनशीलता के बारे में विशेष तौर पर जानकारी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि क्योंकि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन गंतव्य है, इसलिए उन्हें शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में पक्षी और जानवर निवास करते हैं और ध्वनि प्रदूषण उनके अस्तित्व के लिए एक बड़ा खतरा है।श्रीमती नंदा ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही प्रदेश में प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर पाबंदी लगाई है।बैठक में शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा  विज्ञान,पर्यावरण एवं प्रोद्योगिकी डी.सी.राणा, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप, नगर निगम शिमला के आयुक्त रोहित जमवाल, पुलिस अधीक्षक शिमला, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता अशोक चौहान तथा लोक निर्माण विभाग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा परिवहन इत्यादि के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD