Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का इंदौर में भव्‍य समापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 28 Feb 2018

Last updated on: Feb 28, 2018, 00:00 IST

संस्कृति मंत्रालय द्वारा विविधापूर्ण संस्‍कृति पर आयोजित 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (आरएसएम) -2018' का आज मध्यप्रदेश के  इंदौर में भव्‍य समापन हुआ। इस रंगारंग समारोह में लोकसभा अध्यक्ष, सुमित्रा महाजन मुख्‍य अथिति थीं। इंदौर नगर निगम की महापैार श्रीमती मालिनी गौड. स्थानीय विधायक महेंद्र हरदिया और संस्कृति मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव प्रणव खुल्लर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक उत्सव में भाग लिया। ग्वालियर के मान मंदिर किले से आरंभ हुए इस आयोजन में शिल्प, वि‍वि‍ध कलाओं और विभिन्‍न तरह के व्‍यंजनों के प्रदर्शन के अलावा शानदार प्रस्‍तुतियां भी दी गयीं। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्‍पना की छत्रछाया में देश की समृद्ध, विविधतापूर्ण और अछूती संस्‍कृति से सबको एक साथ जेाड्ने के लिए आयोजन को काफी सराहना मिली।लोकसभा अध्यक्ष, सुमित्रा महाजन ने खाद्य, नृत्य और कलात्‍मक मनोरंजन के जरिए देश की विविधतापूर्ण संस्‍कृति की सुदंर छटा पेश करने वाले इस इस आयोजन के लिए संस्कृति मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि‍ यह आयोजन हमारे महान देश की परंपराओं,संस्‍कृति,धरोहरों तथा विविधता में एकता की भावना को मनाने का एक उत्‍सव है। उन्‍होंने इस आयोजन के लिए संस्‍कृ‍ति तथा पर्यावरण,वन और जलवायु राज्‍य मंत्री महेश शर्मा को बधाई भी दी।श्रीमती महाजन ने कहा कि किसी भी संस्‍कृति को बनाना आसान है लेकिन उसका संरक्षण करना मुश्‍किल है। सदियों लग गयीं तब जाकर कहीं देश में एक समृद्ध संस्‍कृति विकसित हो पायी।

 

Tags: Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD