Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

चौ. लाल सिंह ने वन, सम्बंधित विंगों की प्रगति की समीक्षा की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 28 Feb 2018

Last updated on: Feb 28, 2018, 00:00 IST

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने आज कहा कि सरकार अतिक्रमणों पर कोई समझौता नही करेगी तथा उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।मंत्री ने यह बात आज नगरोटा के खानपुर में राश्ट्रीय राजमार्ग पर पौधारोपण, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने, एसएफआरआई की नर्सरियों के विकास, कैम्पा के तहत निधि के उपयोग, तालाबों को बहाल करने, एसपीसीबी की ऑनलाईन स्वीकृति प्रबंधन, इको टूरिजम प्लांट तथा जम्बू ज़ु की प्रगति की समीक्षा के उपरंात वन तथा सम्बंधित विंगों के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए कही। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक रवि केसर, एसपीसीबी के चेयरमैन बी. सिधार्थ कुमार, निदेशक सामाजिक वानिकी अश्वनी गुप्ता, र्प्यावरण एवं दूरसंवेदी निदेशक ओ.पी. शर्मा, भू एवंज ल संरक्षण निदेशक जावेद इकबाल कुंजू, वन इको टूरिजम के मुख्य संरक्षक जे. फ्रनकोई, राज्य वन निगम के प्रबंध निदेशक सुरेष गुप्ता, वन संरक्षक फारूक गिलानी, एसएफआरआई निदेशक बी.एम. शर्मा, कंजरवेटर आफ फारेस्ट ईस्ट सर्कल ख्वाजा कमरूदीन, क्षेत्रीय निदेशक सामाजिक वानिकी रूप कौर अवतार, क्षेत्रीय निदेशक  वन्यजीव डॉ. वी.एस. सिंथिल कुमार, क्षेत्रीय निदेशक चौधरी शौकत अली के अतिरिक्त वन विभाग तथा सम्बधित विंगों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।मंत्री ने एसपीसीबी को अतिक्रमणों पर कडी निगरानी रखने तथा अतिक्रमण करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिये। उन्होंने समयबद्ध तरीके से बेहतर परिणामों की प्राप्ति हेतु एसपीसीबी के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिये। 

चौ. लाल सिंह ने कहा कि सरकार ने वनों से अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में वन विभाग ने पूर जम्मू क्षेत्र से 2903.65 भूमि की पुनः प्राप्ति की है तथा गत 2 वर्शों में जम्मू शहर तथा इसके बाहरी इलाकों में 205 हैक्टर भूमि पर से अतिक्रमण हटाया है। मंत्री ने कहा कि सरकार पूरे राज्य में वनों तथा वन्यजीव के संरक्षण हेतु ढांचागत नितियों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में वन तथा वन्यजीव भूमि का सीमांकन शुरू किया जा चुका है।मंत्री ने कहा कि विभाग ने हाईटेक नर्सियों की स्थापना तथा मौजूदा नर्सरियों के उन्नयन सहित कई नये कार्यक्रम शुरू किये हैं। उन्होंने एसएफआरआई से फलों और सजावटी पौधों के साथ नर्सरियों को आधुनिक रेखाओं पर विकसित करने के लिए कहा।मंत्री ने अधिकारियों को सजावटी पौधों को विकसित कर निश्क्रिय नर्सरियों को पुनः बहाल करने तथा मजबूत बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई के लिए वनों और नर्सरियों में छोटे तालाबों का निर्माण करने के लिए कहा। मंत्री ने आम लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभिन्न एजैंसियों के बीच गहरा तालमेल बनाये रखने की आवष्यकता पर बल दिया तथा कहा कि उद्योग, स्थानीय निकायों तथा परिवहन जैसे विभागों के बीच सामुहिक प्रयासों से बेहतर परिणाम सुनिष्चित किये जा सकते हैं।

 

Tags: Chaudhary Lal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD