Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

कनाडा, भारत विविधता को लेकर प्रतिबद्ध : जस्टिन ट्रूडो

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Feb 2018

Last updated on: Feb 22, 2018, 00:00 IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो गुरुवार को कहा कि भारत और कनाडा दोनों राष्ट्र लोकतंत्र में गहरी आस्था रखते हैं और विविधता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। ट्रूडो की आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच एक अरब डॉलर के द्विपक्षीय निवेश को लेकर समझौते हुए। भारतीय उद्योग संगठनों व भारत-कनाडा बिजनेस काउंसिल की ओर से आयोजित भारत कनाडा बिजनेस सेशन को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा कि विधिता से समाज समृद्ध होता है और इससे नवाचार को बढ़ावा मिलता है। साथ ही बेहतर फैसले लेने में मदद मिलती है। ट्रूडो ने कहा, "इस दौरे से भारत और कनाडा के बीच एक अरब से ज्यादा के निवेश की प्राप्ति हुई है।" उन्होंने कहा कि वह करीब 1,000 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल लेकर भारत आए हैं जिसमें भारी तादाद में कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमतर कौर बादल ने कनाडा की विविधता की तारीफ करते हुए कहा, "हमारे समुदाय के लोगों ने आपके देश को अपना घर समझकर हमें गौरवान्वित किया है।"ट्रूडो आठ दिवसीय भारत दौरे पर शुक्रवार को यहां आए और इससे पहले उन्होंने मुंबई में भारत व कनाडाई कारोबारियों की बैठक को संबोधित किया। अपनी इस यात्रा के दौरान आगरा, अहमदाबाद और मुंबई जाने के बाद ट्रूडो बुधवार को अमृतसर गए जहां उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मुलाकात की। इससे पहले 2016 में भारत और कनाडा के बीच 6.05 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापारिक समझौते हुए थे। दोनों देश समग्र आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) पर भी कार्य कर रहे हैं। इस समय भारत में करीब 400 कनाडाई कंपनियां कारोबार कर रही हैं। 

 

Tags: Justin Trudeau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD