Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

एएलएसडब्ल्यूऐजे ने वार्शिक दिवस मनाया : दूरदराज के जिलों में अकादमिक प्रबंधन स्टाफ को 30 प्रतिशत अतिरिक्त मेहनताना मिलेगा- सईद अल्ताफ बुखारी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 22 Feb 2018

Last updated on: Feb 22, 2018, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने आज लददाख क्षेत्र सहित ग्रामीण जिलों में शिक्षा क्षेत्र में कमियों को दूर करने और बेहतर ढांचे और शिक्षित स्टाफ के लिए कार्य करने हेतु सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।ऑल लददाख स्टूडैंट वेल्फेयर एसोसिएशन जम्मू (एएलएसडब्ल्युएजे) के वार्शिक दिवस समारोह में छात्रों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने लेह तथा कारगिल जैसे क्षेत्रों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए अकादमिक प्रबंधों पर उम्मीदवार नियुक्त करने का निर्णय लिया है तथा चुने गये उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अतिरिक्त मेहनताना दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सरकार ने  अगले 6 महीनों में असिस्टैंट प्रोफैसरों, लैक्चररों तथा शिक्षकों की सभी रिक्तियां भरने का लक्ष्य निर्धारित किया है।लददाख विकास परिशद (एलएएचडीसी) कारगिल के चेयरमैन हाजी काचु अली खान, अल्पसंख्यक छात्र, अध्यक्ष फियाज अहमद इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्रों द्वारा समृद्ध बालती संस्कृति एवं धरोहर की विषेशताओं का प्रदर्शन किया गया।मुख्यमंत्री के साथ हाल ही में किये लददाख के अपने दौरे के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि  वह राजकीय डिग्री कालेज कारगिल में छात्राओं की अधिक संख्या को देखकर बहुत खुश हुए। उन्होंने यह घोशणा भी की कि सरकार ने स्थानीय लोगों की लम्बित मांग को पूरा करने हेतु द्रास के लिए डिग्री कालेज की स्वीकृति दी है।मंत्री ने यह भी बताया कि कारगिल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने डीडीसी, होस्टल और कालेज बसों के स्तर को बढ़ाने के लिए नीधि भी मंजूर की थी। उन्होनं कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार सभी क्षेत्रों की शिक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने यह  घोशणा भी की कि सरकार ने जम्मू के लिए गर्ल्स होस्टल की स्थापना के लिए 5 कनाल भूमि आवंटित की है।एलएएचडीसी कारगिल के चेयरमैन काचू अली खान ने अपने सम्बोधन में लददाख के युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने उन्हें यह याद दिलाया कि क्षेत्र डाक्टरों, शिक्षकों और प्रोफैसरों की कमी से जूझ रहा है जिसे युवा अपने जीवन में एक अलग पहचान प्राप्त कर  पूरा कर सकते हैं।

 

Tags: Syed Altaf Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD