Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अब्दुल रहमान वीरी ने बस स्टैंड जम्मू में फंसे हुए यात्रियों के लिए प्रबंधों का जायजा लिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 15 Feb 2018

Last updated on: Feb 15, 2018, 00:00 IST

राजस्व, हज एवं औकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज बस स्टैंड जम्मू का दौरा कर श्रीनगर- जम्मू राश्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के कारण फंसे हुए यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा किये गये प्रबंधों का जायजा लिया।अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू डॉ अरूण मन्हास और नगर प्रशासन के अन्य अधिकारी मंत्री के साथ थे।मंत्री को यात्रियों के सुरक्षित ठहराव हेतु जिला प्रशासन द्वारा किये गये प्रबंधों से अवगत करवाया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि लोगों के लिए अनाज सहित आवास तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई है।मंत्री ने जिला प्रशासन से यातायात के लिए राजमार्ग खुलने तक लोगों को सभी आवश्यक सहायता देने के लिए कहा।वीरी ने यात्रियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। कुछ होटल मालिकों द्वारा अधिक वसूली के मुद्दे पर प्रतिक्रिया जताते हुए मंत्री ने एडीसी जम्मू को इस मुद्दे को देखने के निर्देश दिये।एडीसी जम्मू ने मंत्री को बताया कि सम्बंधित एसडीपीओ और एसएचओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं कि लोगों से अधिक वसूली न हो।म्ंत्री ने जिला प्रशासन से बस स्टेंड जम्मू में डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की एक टीम तैनात करने के लिए भी कहा ताकि जरूरतमंद यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जी सकें। मंत्री ने फंसे हुए यात्रियों के वहनयोग्य ठहराव और यात्रा के लिए विभिन्न सामग्रियों के दामों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिये।

 

Tags: Abdul Rehman Veeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD