Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

खानों पर प्रतिबंध से पहले गोवा की अर्थव्यवस्था पर करें विचार : मनोहर पर्रिकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 14 Feb 2018

Last updated on: Feb 14, 2018, 00:00 IST

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अगले महीने से राज्य में कच्चे लोहे की खानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि सरकारों के लिए राज्य की आर्थिक गति को प्रभावित करना आसान नहीं होता है और न्यायपालिका समेत सभी हितधारकों को निर्णय लेते समय यह ध्यान में रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह तथ्य है कि फैसले के बारे में अधिक नहीं सोचने के कारण गोवा आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है।"पर्रिकर ने संवादाताओं से कहा, "अब न्यायपालिका सहित सभी हितधारकों को आर्थि गति को ध्यान में रखना होगा। आर्थिक गति का अचानक अवरुद्ध हो जाना सरकारों के लिए आसान नहीं होता है।"सात फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य में कच्चे लोहे की 88 खानों की पट्टा अवधि खत्म होने के बाद उनको मार्च से बंद करने का आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद उनका यह बयान आया है।मौजूदा सभी खानों का पट्टा रद्द करने के बाद उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पर्यावरणीय अनुमति मिलने के बाद सभी पट्टे नए सिरे से आवंटित किए जाने चाहिए।विधायकों से बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए पर्रिकर ने कहा कि खानों को दोबारा शुरू करने पर अगले 15-20 दिनों में आदेश लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि खानों को बंद करने का दुष्प्रभाव हालांकि 2012 जैसा नहीं पड़ेगा।मुख्यमंत्री ने अटकलबाजी में लिप्त होने लिए मीडिया की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "हमारे पास जब कोई नीति होगी तो आपको बता देंगे तब तक आप अनुमान लगाइए। आपके लिए अनुमान लगाना एक अच्छा व्यापार है। हमने कोई निर्णय नहीं लिया है. चर्चा के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसमें 15-20 दिन लगेंगे।"

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD