Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

गोवा में स्वागत है लेकिन सड़कों पर पेशाब ना करें : मनोहर पर्रिकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 14 Feb 2018

Last updated on: Feb 14, 2018, 00:00 IST

गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई द्वारा गोवा आने वाले घरेलू पर्यटकों पर दिए गए विवादास्पद बयान पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य में हर किसी का स्वागत है लेकिन वह सड़क पर पेशाब ना करे और राज्य के कचरे की समस्या को ना बढ़ाए। विजय सरदेसाई ने घरेलू पर्यटकों, खासकर उत्तर भारत और उसमें भी विशेष रूप से हरियाणा से आने वाले पर्यटकों पर निशाना साधते हुए इन्हें 'धरती की गंदगी' बताया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर भारतीय पर्यटक गोवा को 'एक और हरियाणा' में बदल देंगे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। वह तो खराब व्यवहार करने वाले घरेलू पर्यटकों के एक हिस्से के बारे में यह कह रहे थे ना कि सभी के लिए।पर्रिकर ने कहा कि सरदेसाई के बयान से राज्य के पर्यटन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरदेसाई के शब्दों का चयन कटु था लेकिन इसका आशय हिंसा फैलाने से नहीं था।

पर्रिकर ने संवाददाताओं से कहा, "सभी लोगों का स्वागत है। बस एक शर्त है कि वे सड़कों पर पेशाब नहीं करें और कचरा ना फैलाएं।"उन्होंने कहा, "उन्होंने (सरदेसाई ने) मुझसे पूछा कि क्या इससे प्रभाव पड़ेगा (पर्यटन पर)। मुझे नहीं लगता इससे प्रभाव पड़ेगा.. मैं दुनिया के किसी भी हिस्से के अच्छे और जिम्मेदार पर्यटक को पसंद करूंगा। स्थानीय लोगों के लिए भी सामाजिक व्यवहार के मूलभूत नियम लागू होते हैं।"पर्रिकर ने सरदेसाई के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "उन्हें ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए था। मैंने उनसे बात की..उनका ऐसा इरादा नहीं था लेकिन उनका तर्क गलत नहीं है।"उन्होंने कहा, "सरदेसाई के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया..उन्होंने अगले दिन अपनी गलती सुधारी।"

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD