Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आप सरकार बनने के बाद दिल्ली में भ्रष्टाचार कम हुआ : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Feb 2018

Last updated on: Feb 14, 2018, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार आने के बाद पिछले तीन साल में राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार के मामले कम हुए हैं क्योंकि जनता ने एक ईमानदार सरकार चुनी। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा, "पिछले तीन सालों में भ्रष्टाचार में कमी आई है क्योंकि दिल्ली की जनता ने ईमानदार सरकार को चुना है।"उन्होंने कहा कि सरकारी कोष का एक-एक पैसा बिजली, पानी, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पतालों, सड़कों, स्कूल और कॉलेज के निर्माण और विकास में लगा।आप संयोजक ने कहा, "आपके अधिकारों के लिए हमें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा, हम हर कदम पर लड़े और यहां तक ईश्वर ने हमारी मदद की।"केजरीवाल ने कहा, "यह सच है कि जब आप सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हैं तो सारी कायनात आपकी मदद करती है। और, मेरी सबसे बड़ी ताकत ईश्वर की कृपा और आप लोग हैं।"आप नेता ने कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हम आगे भी ऐसे ही जनता की सेवा करते रहें।"साल 2015 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD