Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

सानिया मिर्जा ने स्वास्थ्य बीमा के फायदे गिनाए

सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2018

Last updated on: Feb 13, 2018, 00:00 IST

पूर्व विश्व नंबर-1 युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने मंगलवार को स्वास्थय संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए स्वास्थय बीमा के अहमियत पर जोर दिया। सानिया ने इसे हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। देश की अग्रणी स्वास्थ्य बीमा कम्पनी मैक्स बूपा ने सानिया को मंगलवार को अपनी 'हर दिन उपयोगी डिजिटल स्वास्थय' बीमा योजना-मैक्स बूपा गो-एक्टिव का पहला सदस्य बनाया।भारत में मैक्स बूपा गो-एक्टिव की पहली ग्राहक टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा, "हम लाइफस्टाइल की बीमारियों के बार में अक्सर सुनते हैं। आज केवल बूढ़े नहीं बल्कि जवान और तंदुरुस्त लोग भी इन बीमारियों की चपेट में हैं।"उन्होंने कहा, "इसलिए हर भारतीय के लिए सही स्वास्थ्य बीमा में निवेश करना जरूरी है ताकि किसी स्वास्थ्य समस्या के निदान के लिए आवश्यक खर्च की चिंता नहीं रहे। मेरी समझ से आज भारतीयों को मैक्स बूपा गोएक्टिव जैसा स्वास्थ्य बीमा प्रोडक्ट ही चाहिए जिसका मकसद लोगों को तंदुरुस्त रखना और अस्पताल से बाहर भी इलाज की सुविधा देना है।"

नए जमाने का यह अनोखा प्रॉडक्ट पूर्णत: ग्राहकों के हित में मैक्स बूपा का बेजोड़ प्रॉडक्ट है, जो भारत के लोगों को 'दैनिक स्वास्थ्य सेवा' सुनिश्चित होने का भरोसा देगा। प्रॉडक्ट को विशेष रूपरेखा देने का मकसद स्वास्थ्य बीमा उद्योग में बड़ा बदलाव करना है।गो-एक्टिव ग्राहकों को संपूर्ण (360 डिग्री) दैनिक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए मैक्स बूपा की संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके तहत अस्पताल में भर्ती मरीज के उपचार से लेकर सफर के दौरान ओपीडी में उपचार, डायग्नॉस्टिक्स तक की सुविधा होगी। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण, गंभीर मामले में दूसरे चिकित्सक का परामर्श, आचार-व्यवहार पर सलाह आदि अन्य सेवाएं लेने की सुविधा होगी। मैक्स बूपा ने गोक्वीआई, प्रैक्टो और 1 एमजी जैसे स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रमुख तकनीकी सेवादाताओं को एकजुट कर स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती का डिजिटल इकोसिस्टम बनाया है जिसमें ग्राहकों को ऊपर बताई सभी सेवाएं आसानी से मिलेंगी।

 

Tags: Sania Mirza , HEALTH , COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD