Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गोवा खनन पट्टे रद्द होने पर घबराने की जरूरत नहीं : मनोहर पर्रिकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 07 Feb 2018

Last updated on: Feb 07, 2018, 00:00 IST

सर्वोच्च न्यायालय के राज्य सरकार द्वारा हाल ही में 88 खनन पट्टों के नवीकरण को रद्द करने के फैसले पर शुरू में टिप्पणी से इनकार करने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। पर्रिकर ने कहा कि दो तीन दिन में शीर्ष अदालत के आदेश का अध्ययन करने के बाद उनका कार्यालय आधिकारिक बयान जारी करेगा। अदालत का फैसला गोवा में लौह अयस्क खनन क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। गोवा देश का सबसे बड़ा लौह अयस्क निर्यात करने वाले राज्य है।पार्रिकर ने कहा, "घबराने की जरूरत नहीं है। हम दो तीन दिन में तय करेंगे। मैं इस मुद्दे पर कानूनी सलाह लेने का भी प्रयास कर रहा हूं। बतौर मुख्यमंत्री मैं यूं ही टिप्पणी नहीं कर सकता। यह आदेश कोई कल से लागू नहीं होगा।"उन्होंने कहा, "जब तक मैं उसे नहीं समझ लेता और पता नहीं लगा लेता कि वाकई में यह क्या है और आगे क्या करना चाहिए तब तक मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। फैसले में जहां तक मैंने समझा है कि अदालत ने भी कहा है कि जरूरी नहीं कि नीलामी हो। मुझे लगता है कि यह आदेश में कहीं न कहीं कहा गया है।"पर्रिकर ने कहा, "इसका मतलब है कि विभिन्न संभावनाएं बरकरार हैं लेकिन पहले मैं इसे पूरी तरह से पढ़ लूं।"इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने गोवा में सभी लौह अयस्क खननों के पट्टों को रद्द कर दिया था और आदेश दिया था कि नई पर्यावरण मंजूरी प्राप्त करने के बाद पट्टों को नीलामी के जरिए नया लाइसेंस दिया जाना चाहिए। 

 

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD