Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सुपरटेक स्पोर्ट्स विलेज अकादमी में बच्चों को टेनिस के गुर सिखाएंगी सानिया मिर्जा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 04 Feb 2018

Last updated on: Feb 04, 2018, 00:00 IST

देश की अग्रणी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक द्वारा सुपरटेक स्पोर्ट्स विलेज में स्थापित टेनिस अकादमी में बच्चों को इस खेल की बारीकियां सिखाएंगी। यह भारत की पहली हाउसिंग परियोजना है, जिसका 70 फीसदी क्षेत्रफल खेलों के लिए समर्पित है। इस स्पोर्ट्स विलेज में टेनिस के अलावा गोल्फ, क्रिकेट, बैडमिंटन और शूटिंग की अकादमी खोली जाएगी। गोल्फ अकादमी में ज्योति रंधावा, शूटिंग में गगन नारंग और क्रिकेट अकादमी में शिखर धवन बच्चों को ट्रेन करेंगे।सानिया मिर्जा ने इस दौरान 500 टेनिस प्रेमियों से मुलाकात भी की। सानिया ने उभरते टेनिस खिलाड़ियों को खेल से जुड़े सुझाव और महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। तकरीबन 500 खिलाड़ियों ने इस खेल कार्यक्रम में पंजीकरण करवाकर हिस्सा लिया, जिन्हें सानिया मिर्जा के प्रशिक्षण में खेलने का सुनहरा मौका मिला।इस मौके पर मिस सानिया मिर्जा ने कहा, "मुझे खुशी है कि लोगों में खेल के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मुझे सुपरटेक के साथ जुड़ने का अवसर मिला है। इससे खेल प्रेमियों को एक ऐसा मंच मिलेगा, जिसके माध्यम से वे विश्वस्तरीय प्रशिक्षण ले सकेंगे और स्पोर्ट्स विलेज में उपलब्ध विभिन्न खेलों में अपना करियर बना सकेंगे।"

 

Tags: Sania Mirza

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD