Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रपति का अभिभाषण 'निराशाजनक' : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jan 2018

Last updated on: Jan 29, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में दिए गए अभिभाषण को 'निराशाजनक' बताया और कहा कि जमीनी सच्चाई से उलट दावे किए गए। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने यहां पत्रकारों से कहा, "राष्ट्रपति का अभिभाषण बहुत ही निराशाजनक और नीरस था और इसमें जो दावे किए गए, वे जमीनी हकीकत व ज्ञात तथ्यों से उलट हैं।"उन्होंने यह भी कहा कि अभिभाषण में यह बताने की कोशिश की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने जितने वादे किए थे, वे सभी पूरे किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा, "भाषण से यह छवि गढ़ने की कोशिश की गई कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के अंतर्गत लोगों से किए गए सारे वादे पूरे कर लिए गए।"शर्मा ने कहा, "राष्ट्रपति ने कहा कि अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए दो निर्णय नोटबंदी व जल्दबाजी में लागू किए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की वजह से आगे नहीं बढ़ पाई।" उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के जीएसटी मॉडल से जीडीपी में तेजी से गिरावट आई।

दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा करने के चुनावी वादे पर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "रोजगार के जो वादे किए गए थे, उसे पूरा नहीं किया गया। नोटबंदी समेत अन्य गलत निर्णयों की वजह से नौकरियां समाप्त हुईं।"उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के अनौपचारिक क्षेत्र में नोटबंदी की वजह से 13 करोड़ नौकरियों में से 3.7 करोड़ नौकरियां खत्म हो गईं।उन्होंने कहा, "यह सरकार के लिए हिसाब देने का वक्त है, लेकिन निश्चय ही राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में प्रदर्शन नहीं करने और वादे कर धोखा देने के बारे में नहीं बताया।"भाजपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "यह सरकार नकारने की मंशा में है और इसी वजह से सरकार कृषि क्षेत्र समेत अन्य मोर्चो पर सुधार की स्थिति में नहीं है।"शर्मा ने कहा, "यह सरकार की ओर से मजाक है कि सबकुछ अच्छा है, सभी खुश हैं और देश में पूरी तरह समृद्धि और कल्याण है।"

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD