Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उत्तर प्रदेश : कानपुर से 97 करोड़ के विमुद्रीकृत नोट बरामद, 16 लोग हिरासत में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 17 Jan 2018

Last updated on: Jan 17, 2018, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ , पुलिस एवं अन्य एजेंसियों ने छापेमारी कर कई बिल्डरों के ठिकानों से लगभग 97 करोड़ रुपये के पुराने नोटे बरामद किए। इस मामले में 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इससे कितने लोग जुड़े हैं और इन कारणों का भी पता लगाया जा रहा है कि किस उद्देश्य से इतने बड़े पैमाने पर करेंसी रखी गई थी। कानपुर के पुलिस अधीक्षक (पूर्व) अनुराग आर्य के मुताबिक, पुलिस की अपराध शाखा ने स्वरूपनगर, गुमटी, जनरलगंज और अस्सी फिट रोड स्थित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापा मारकर बंद हो चुके 1000 और 500 में लगभग 96 करोड़ की मुद्रा बरामद की। 

इस सिलसिले में 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।आर्य ने आशंका जताई कि इन नोटों को हवाला के जरिए या अन्य माध्यमों से औने-पोने दामों में बदलने की योजना थी। पहले मोहित और संतोष नामक दो लोगों को पकड़ा गया। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर बिल्डर एवं कपड़ा कारोबारी आनंद खत्री, प्रोफेसर संतोष समेत 16 लोगों हिरासत में लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कारोबारी आनंद खत्री के यहां से सबसे अधिक पुराने नोट बरामद किए गए हैं। पकड़े गए लोगों में हैदराबाद के भी दो व्यक्ति शामिल हैं। आर्य ने बताया कि छापे के दौरान उनके अलावा पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डॉ. गौरव ग्रोवर और अन्य अधिकारी शामिल थे। छापे में मिले पुराने नोट की गिनती का काम अभी भी जारी है। 

 

Tags: Demonetisation , CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD