Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोट, 4 पुलिसकर्मी शहीद

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

सोपोर , 06 Jan 2018

Last updated on: Jan 06, 2018, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में शनिवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट (आईईडी) में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। शहीद पुलिसकर्मी में एक सहायक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शक्तिशाली आईईडी विस्फोट सोपोर के गोल मार्केट बाजार में हुआ जहां तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक समय आतंकवाद और अलगाववादी राजनीति का केंद्र रहा सोपोर शहर श्रीनगर से 50 किलोमीटर की दूरी पर है।कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक(आईजीपी) मुनीर खान ने कहा, "धमाके में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए।"पुलिस ने कहा कि आईईडी को आतंकवादियों ने एक दुकान के समीप लगाया था, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमला किस समूह ने किया।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "तलाशी अभियान जारी है और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"अधिकारियों ने अलगाववादियों की ओर से बंद के आह्वान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार और सोपोर के अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

 

Tags: CRIME NEWS JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD