Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अपनी नीति, योजना के बारे में बताएं रजनीकांत : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतल्ला , 31 Dec 2017

Last updated on: Dec 31, 2017, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता डी. राजा ने रविवार को तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत द्वारा राजनीति में शामिल होने की घोषणा का स्वागत किया और उनसे आग्रह किया कि वह अपनी नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में बताएं। पश्चिम बंगाल के तीन अन्य वामदलों के नेताओं के साथ येचुरी और राजा रविवार को यहां त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में सत्ताधारी वाम मोर्चा की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। रैली के बाद येचुरी ने कहा, "अच्छी बात है कि रजनीकांत राजनीति में शामिल हो रहे हैं। हालांकि उनको अपनी नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में घोषणा करनी चाहिए।"उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह हितकर होगा कि ज्यादा से ज्यादा ईमानदार और अच्छे व्यक्ति राजनीति में आएं।भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी. राजा ने भी येचुरी के विचारों का समर्थन किया। राजा ने कहा, "रजनीकांत भारत के नागरिक हैं। वह राजनीति में शामिल हो सकते हैं। लेकिन उन्होंने अपने प्रस्तावित दल को लेकर अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में नहीं बताया है।"

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD