Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

बाढ़ राष्ट्रीय आपदा घोषित हो : पप्पू यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना/नई दिल्ली , 28 Dec 2017

जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार को संसद में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर इस साल बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने और बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने गृहमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व पुनर्वास के कार्यो में तेजी लाने का भी आग्रह किया।गृहमंत्री से मुलाकात के बाद सांसद ने कहा कि इस साल कोसी, महानंदा, घाघरा सहित उत्तर बिहार की अन्य नदियों में आई बाढ़ के कारण 21 जिलों में भारी नुकसान हुआ। 500 से अधिक लोग मौत के शिकार हो गए। बाढ़ से 1.75 करोड़ लोग प्रभावित हुए और अरबों रुपयों का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों अनुसार अकेले रेलवे को 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ के बाद केंद्र व राज्य सरकार ने राहत व पुनर्वास कार्यो में न केवल लापरवाही बरती, बल्कि राहत सामग्री का वितरण भी ठीक ढंग से नहीं किया गया।सांसद ने कहा, "बिहार की 76 प्रतिशत आबादी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहती है। सरकार द्वारा बाढ़ नियंत्रण का कोई प्रभावी व कारगर कदम नहीं उठाया जाता है, जिसका खामियाजा भी बिहार के लोगों का भुगतना पड़ता है। इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी अभी तक उसका सर्वेक्षण नहीं कराया गया है। सरकार तबाही का सर्वेक्षण कराकर तत्काल इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे।"उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी ने अपने स्तर पर प्रत्येक जिले में राहत व पुनर्वास का कार्य किया था। 

 

Tags: Rajnath Singh , Pappu Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD