Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा

 

कांग्रेस करती है हिंदू-मुस्लिम की राजनीति : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रतलाम/सिवनी मालवा/हरदा , 14 Nov 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा जो कहती है, उसका पालन करती है।

जम्मू-कश्मीर में धारा-370 समाप्त किया, अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा और प्रदेश में सरकार बनने के बाद बुजुर्गों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। देश में हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति कांग्रेस करती है, भाजपा नहीं करती। उन्होंने कहा कि हमने देश में तीन तलाक के लिए कानून बनाकर इस कुप्रथा को समाप्त किया। चुनाव आते ही कांग्रेस नारे देती है, वादे करती है और चुनाव जीतने के बाद भूल जाती है।

उन्होंने कहा कि बेटियों को केजी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होने तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों की सरकार में जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया, अब यह नहीं होने वाला, क्योंकि, अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार और अधिक बहुमत के साथ बनने जा रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में पिछले साढे नौ वर्षों से भाजपा की सरकार है और यह हम नहीं नीति आयोग कहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साढ़े 13 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। आज देश की जनता जागरूक है, आज भारत को कमजोर भारत नहीं माना जाता, पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता था और आज विश्व सुनता है कि भारत क्या बोल रहा है। पहले भारत की जीडीपी विश्व में 11वें स्थान पर थी और आज भारत 5वें स्थान पर आ गया है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। राजीव गांधी ने कहा था कि हम 100 रुपये भेजते हैं तो जनता तक 15 रुपये पहुंच पाते हैं और शेष राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। पूरा का पूरा पैसा विकास कार्यों में खर्च होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की है।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD