Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

टी-20 सबसे तेज शतक : रोहित शर्मा ने की डेविड मिलर की बराबरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 22 Dec 2017

Last updated on: Dec 22, 2017, 00:00 IST

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शुक्रवार को टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर की बराबरी कर ली। इसी के साथ रोहित भारत की तरफ से टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने शुक्रवार को होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 43 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपना शतक 35 गेंदों में पूरा किया। इसी के साथ वह टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में मिलर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने इसी साल 29 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जमाया था। मिलर ने इस मैच में 35 गेंदों में शतक जड़ अपनी ही टीम के रिचर्ड लेवी के टी-20 में सबसे तेज शतक के रिकार्ड को तोड़ा था। 

लेवी ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़ा था। मिलर और लेवी के बाद फाफ डु प्लेसिस हैं। प्लेसिस ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकार्ड बनाया था। रोहित का यह टी-20 में दूसरा शतक और सर्वोच्च स्कोर भी है। इससे पहले रोहित ने अपना पहला शतक दो अक्टूबर 2015 को धर्मशला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। रोहित ने उस मैच में 106 रनों की पारी खेली थी।इसी के साथ रोहित भारत की तरफ से टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले यह रिकार्ड लोकेश राहुल के नाम था जिन्होंने पिछले साल 27 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में शतक जड़ा था। राहुल ने इस मैच में 49 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। वह अपने दूसरे टी-20 शतक से चूक गए। 

 

Tags: Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD