Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

खाना मस्ती और रोमांस का नया ठिकाना ‘क्रेजी टाउन’ अब चंडीगढ़ में

‘क्रेजी टाउन’ ‘ट्राई सिटी’ में इस तरह का पहला ज़ोन है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2017

Last updated on: Dec 17, 2017, 00:00 IST

‘क्रेजी टाउन’ नाम का नया मस्ती और गेमिंग ज़ोन रविवार को चंडीगढ़ में खुला। ट्राई सिटी में इस तरह का पहला गेमिंग ज़ोन है। यह सेक्टर 7 में मौजूद है और इस में बच्चों,  बड़ों और माताओं के लिए बहुत सारी मस्ती और गेम्स करवाई जाती हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां सारा परिवार अपने रुझानों से बच सकता है।‘क्रेजी टाउन’ का उद्घाटन हरियाणा के ‘कृषि मंत्री’ ‘श्री ओम प्रकाश धनकर’ और भंगड़े के क्राउन प्रिंस पंजाबी गायक ‘जैज़ी बी’ और चंडीगढ़ के माई ऍफ़ एम् 94.3 की प्रशिद रेडियो जॉकी ‘आर. जे. मीनाक्षी’ ने किया।‘क्रेजी टाउन’ में बच्चों के लिए पूरे एक फ्लोर पर मोटर साइकिल से टविन मोटर साइकिल,कार,  खिलोने कैचर,  शूटिंग गेम्स और कई और खेल भी मौजूद हैं। सिर्फ बच्चे ही नहीं यहां पर बड़े भी जाकर दिमागी और रोमांचक खेलों का आनंद मान सकते हैं। ‘क्रेजी टाउन’ में एक पार्टी ज़ोन भी है यहां पर लोग अपने बच्चों का जन्म दिन भी मना सकते हैं। इसके इलावा यहां पर माताओं के किटी पार्टी का भी इंतज़ाम है। यहां पर एक रेस्टोरेंट है जिस में सारा खाना बच्चों की सेहत को धयान में रख कर परोसा जाता है। इन सब के बिना ‘क्रेजी टाउन’ की खासियत है ‘क्रेजी एस्केप’ यह एक असल ज़िन्दगी का अनुभव है यहां आपको अपने दोस्तों के साथ एक कमरे में बंद किया जाता है। इस कमरे में से निकलने के लिए आपको हर एक पदर पर एक पज़ल को हल कर के एक घंटे में बाहर निकलना पड़ता है। ‘क्रेजी एस्केप’ में 3  बहुत ही रोमांचक चुनौतियां,  ज़ोंबी एस्केप, चंडीगढ़ मेट्रो और दि एक्सॉर्सिस्ट दी जाती हैं। यहां एक ही जगह पर खाना,मस्ती और रोमांस भरपूर मिलता है। 

हरियाणा के कृषि मंत्री‘ श्री ओम प्रकाश धनकर’ ने कहा, "हम हमेशा बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं पर हम यह भी चाहते है कि बच्चे अपने बचपने को भी पूरा मान सके। मुझे लगता है कि ‘क्रेजी टाउन’ एक बहुत अच्छी जगह है यहां बच्चों की सुरक्षा की गरंटी के साथ उनकी मस्ती का भी धयान रखा जाता है”।‘क्रेजी टाउन’ की मालिक ‘शालिनी गोयल’ ने कहा, "मैं भी दो खूबसूरत बच्चों की माँ हूँ और मुझे पता है कि किस तरह की मस्ती और आनंद वह चाहते हैं। माँ होने के नाते मुझे यह कांसेप्ट समझने और लागू करने में बहुत ही आसानी हुई। मुझे पूरा विश्वास है कि बच्चे ‘क्रेजी टाउन’ में सिर्फ मस्ती ही नहीं करेंगे पर हर वार कुछ नया सीखेंगे भी”।गायक ‘जैज़ी बी’ ने कहा, "एक पिता होने के नाते मैं भी यह कह सकता हूँ कि यहां बहुत सारी चीज़ें हैं जो बच्चे पसंद करेंगे। बच्चे यहां मजे कर सकते हैं, कुछ नया सीख सकते हैं और नए दोस्त भी बना सकते हैं। मुझे अपने बच्चों को यहां भेजने में बहुत ही ख़ुशी होगी”।माई ऍफ़ एम् 94 .3 की आर. जे. ‘मीनाक्षी’ ने कहा, "मुझे लगता है कि यह जगह बच्चों और माताओं के लिए घूमने के लिए अच्छी जगह है। में शालिनी की आभारी हूँ इसे चंडीगढ़ में लाने के लिए”। 

 

Tags: COMMERCIAL , Om Parkash Dhankhar , POLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD