Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनोहर पर्रिकर का राज्य विधानसभा को 40-45 दिन चलाने का संकल्प

मनोहर पर्रिकर
मनोहर पर्रिकर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 13 Dec 2017

Last updated on: Dec 13, 2017, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को कहा कि अगले वर्ष के लिए उनका संकल्प प्रतिवर्ष राज्य विधानसभा की कार्यवाही को बढ़ाकर 40-45 दिन करने का है। राज्य विधानसभा परिसर में विधानसभा के मौजूदा शीत सत्र के दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा, "कम अवधि के सत्र से प्रश्नों की कमी और इस पर समय देने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है।"पर्रिकर ने कहा, "मेरा संकल्प है कि सदन को लंबे समय के लिए चलना चाहिए। अगले बजट सत्र से, सदन को प्रतिवर्ष 40-45 दिन चलना चाहिए। इसलिए अगले वर्ष, सदन की कार्यवाही 40 दिन से ज्यादा चलेगी, जिसके बाद जो ज्यादा प्रश्न करते हैं वे और ज्यादा प्रश्न कर सकेंगे।"मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर सदन लंबे समय तक नहीं चलेगा, तो कोई तीखा प्रश्न नहीं पूछा जाएगा, जिसका कोई भी समाधान नहीं निकलेगा। अस्थिर प्रश्न का कोई समाधान नहीं निकलता।"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व रक्षा मंत्री को उनके जन्मदिवस के अवसर पर बधाई दी।मोदी ने ट्वीट कर कहा, "गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी को जन्मदिवस पर बधाई। आपका जीवन अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबा हो।"

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD