Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आम आदमी पार्टी ने पूछा, मैक्स अस्पताल से भाजपा का क्या रिश्ता है?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Dec 2017

Last updated on: Dec 11, 2017, 00:00 IST

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का विरोध कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सोमवार को निशाना साधा। आप ने भाजपा से पूछा है कि अस्पताल और पार्टी केबीच क्या संबंध है। आप दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने मीडिया से मुलाकात में कहा, "जिस शर्मनाक तरीके से भाजपा मैक्स अस्पताल का समर्थन कर रही है, हम भाजपा के लोगों से यह पूछना चाहते हैं कि बच्चे की मां के लिए किसी स्नेह के बगैर आपको मैक्स अस्पताल क्यों पसंद है? अस्पताल के साथ आपका क्या रिश्ता है? इसके पीछे क्या सौदेबाजी है?"राय ने कहा कि हम डॉक्टरों या निजी अस्पतालों के खिलाफ नहीं हैं, केवल उन अस्पतालों के खिलाफ हैं जो लोगों को लूट रहे हैं। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक नवजात को गलती से मृत घोषित करने के लिए अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस फैसले पर सवाल उठाया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार निजी अस्पतालों के खिलाफ नहीं है लेकिन वह अमानवीय आपराधिक लापरवाही पर चुप नहीं रह सकती। साथ ही उन्होंने ही मैक्स अस्पताल को समर्थन देने के लिए मनोज तिवारी पर हमला किया। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने सरकार द्वारा अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का निर्णय वापस नहीं लिए जाने पर गुरुवार से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।30 नवम्बर को मैक्स अस्पताल ने उसी वक्त जन्मी बहन के साथ एक नवजात को मृत घोषित कर प्लास्टिक के थैले में परिजनों को बच्चे को सौंप दिया था। दफनाने के लिए ले जाते वक्त परिजनों ने बैग में हलचल देखी जिसके बाद नवजात को पीतमपुरा के एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई।

 

Tags: Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD