Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जहां दोतरफा फायदे, वहां भ्रष्टाचार पर लगाम मुश्किल : मनोहर पर्रिकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 06 Dec 2017

Last updated on: Dec 06, 2017, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के अधिकारी पर भ्रष्टाचार के कथित मामले में सजा दिलवाने के बदले पद से हटाने के अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा कि जहां घूस देने वाले और लेने वाले को फायदा हो, वैसे भ्रष्टाचार के मामले को खत्म करना आसान नहीं है। गोवा सरकार द्वारा मंगलवार को अचानक पुलिस महानिरीक्षक विमल गुप्ता को हटाने के फैसले और आगे के आदेश के लिए उन्हें गृह मंत्रालय वापस भेजने के फैसले पर पर्रिकर ने कहा, "अधिकारी की ईमानदारी पर 'प्रश्न' उठ रहे थे।"उन्होंने कहा, "सबसे पहले इस तरह के अपराध में यह साबित करना मुश्किल होता है कि यह अपराध है। यह आसान नहीं है..।"राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, "तीन-चार तरह के भ्रष्टाचार हैं। एक भ्रष्टाचार है, जिसमें दोनों पक्षों को फायदा होता है, ये लोगों के सामने नहीं आते। 

अगर आपका उत्पीड़न हुआ है तो आप शिकायत करने आएंगे। लेकिन अगर आपको फायदा हो रहा है और जिसे पैसे मिले उसे भी फायदा हो रहा है, तब कोई शिकायत नहीं होती।"पर्रिकर ने यह संवाददाता सम्मेलन राज्य विभाग द्वारा गुप्ता को पद से हटाने और उन्हें गृह मंत्रालय में रिपोर्ट करने के निर्देश देने के एक दिन बाद बुलाया।महिला सब इंस्पेक्टर देवयानी अंबेकर और कांस्टेबल चेतन मोरास्कर को पिछले सप्ताह कथित रूप से विभागीय जांच से बचने के लिए गुप्ता को घूस देने की वजह से निष्कासित कर दिया गया था।गोवा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पहले से ही गुप्ता के भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही है, लेकिन पर्रिकर ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच के परिणाम आने में वर्षो लग जाते हैं, इसलिए उन्होंने गुप्ता को पद से हटाने का फैसला किया।पर्रिकर ने कहा, "अधिकारी को उसके खराब गतिविधियों की वजह से हटाया गया है। मैं यही कह सकता हूं कि इस तरह के मामले को सत्यापित करना आसान नहीं है। इन परिस्थितियों में इसकी जांच पूरी होने में कई वर्ष लग जाएंगे।"

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD