Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा के लोगों का महिलाओं को अलग नजरिए से देखना सुखद : मानुषी छिल्लर

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Nov 2017

Last updated on: Nov 28, 2017, 00:00 IST

मिस वर्ल्ड-2017 मानुषी छिल्लर इस बात को लेकर खुशी महसूस करती हैं कि हरियाणा के लोग महिलाओं को अलग नजरिए से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिता में उनकी जीत से निश्चित रूप से बदलाव आएगा और यह जीत राज्य की लड़कियों को प्रोत्साहित करेगी। मानुषी से जब पूछा गया कि उनकी जीत राज्य की लड़कियों को नया जीवन कैसे देगी तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि जब किसी समुदाय की महिलाएं या लोग अच्छा काम करते हैं तो यह सभी लड़कियों के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन होता है, विशेष रूप से हरियाणा जैसे जगह के लिए जिसके बारे में लोग सोचते हैं कि महिलाओं को यहां खास तव्वजो नहीं मिलती। लेकिन, अब नक्शा बदल रहा है।" उन्होंने कहा कि उनके राज्य में खास उपलब्धि प्राप्त करने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं।मानुषी ने कहा, "मैं खुश हूं कि हरियाणा के लोग महिलाओं को अब अलग नजरिए से देख रहे हैं। हां, सौंदर्य प्रतियोगिताओं में मेरे राज्य से ज्यादा भागीदारी नहीं हुई, लेकिन अब नक्शा बदल रहा है और मुझे खुशी है कि लड़कियां ब्यूटी क्वीन बन रही हैं।"वह पिछले हफ्ते विश्व सुंदरी के ताज के साथ भारत लौटीं और यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। 

वह मीडिया को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी मंगलवार को पहुंचीं।मीडिया से बातचीत के दौरान मानुषी के साथ उनके चिकित्सक माता-पिता मित्रबसु और नीलम छिल्लर और भाई व बहन भी थे। उनके साथ मिस वर्ल्ड संस्था की अध्यक्ष जूलिया मोर्ली भी थीं।मोर्ली ने आईएएनएस को बताया कि मानुषी के 'ब्यूटी विद अ परपस' पहल, जिसके अंतर्गत उन्होंने माहवारी स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर जागरूकता फैलाने की कोशिश की, ने उन्हें अन्य प्रतियोगियों के मुकाबले बढ़त दी।तरुण तहिलयाणी के डिजाइन किए सूट में बेहद खूबसूरत दिख रहीं मानुषी ने कहा की जीत के बाद वह स्थानीय सैनिटरी पैड निर्माताओं के साथ सहयोग करने में सक्षम हुई हैं और वह इस जीत के साथ इसे अगले स्तर पर ले जा सकती हैं।मानुषी ने कहा कि उनकी नजर में एक मां का स्वास्थ्य समाज का स्वास्थ्य होता है। उन्हें खुशी है कि वह एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ी जहां उनकी मां ने पोषण व सेहत को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता एक एनजीओ चलाते हैं, जहां 500 से ज्यादा महिलाओं को पोषक तत्व युक्त आहार उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि भारत में एनीमिया के ज्यादातर मामले देखने को मिलते हैं।

 

Tags: Manushi Chillar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD