Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

प्रधानमंत्री, मंत्री गुजरात में कर रहे प्रचार, नौकरशाहों के हवाले सरकार : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2017

Last updated on: Nov 25, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी केंद्रीय मंत्रियों के गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे होने पर शनिवार को सवाल खड़े किया, साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शुरू किए गए आक्रमक व उग्र प्रचार पर हैरानी जताई। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों ने गुजरात में डेरा जमा लिया है और शासन व नीति निर्धारण संबंधी फैसले नौकरशाहों के हवाले कर दिया है।"शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री खुद और देश की सरकार गुजरात में है। देश के 130 करोड़ लोगों के लिए नीति संबंधी सारे फैसले नौकरशाहों पर छोड़ दिए गए हैं।" उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जिस पैमाने पर चुनाव प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, वह 'अभूतपूर्व' है। शर्मा ने कहा, "भाजपा ने चुनाव अभियान में ऐसे उग्र प्रचार उपकरणों व संसाधनों का इस्तेमाल किया है, जिनका उपयोग पहले प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के चुनावों में कभी नहीं देखा गया।"उन्होंने भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि सरकार ने चुनावी घोषणा-पत्र में किए वादे पूरे नहीं किए। इसके साथ ही शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि वे भाजपा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराएं। उन्होंने लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वे सरकार से बढ़ती बेरोजगारी व विकास की रफ्तार मंद पड़ने को लेकर भी सवाल करें। आनंद शर्मा ने कहा कि उन्हें इस सरकार पर तरस आ रही है, जो अपने प्रदर्शन की पुष्टि के लिए विदेशी रेटिंग एजेंसी (मूडीज के संदर्भ में) पर भरोसा करती है और अर्थव्यवस्था के संदर्भ में 'स्थिर' होने का प्रमाण पत्र मिलने पर उत्सव मनाती है। उन्होंने कहा कि यही कंपनी है, जिसने एआईजी इंश्योरेंस व अन्य कंपनियों को प्रशंसनीय स्कोर दिया था, लेकिन उसके कुछ समय बाद 2008 की मंदी में सब धड़ाम हो गई थीं।शर्मा ने कहा कि भाजपा को अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए प्रचार करने के बजाए लोगों को धोखा देने और उनसे झूठ बोलने के लिए क्षमा-याचना अभियान चलाना चाहिए। 

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD