Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा लुधियाना में धमाके के कारण धवस्त हुई फैक्ट्री वाले स्थान का दौरा

मारे गए व्यक्तियों के लिए एक्स-ग्रेशिया की घोषणा, पटियाला के डिवीजऩल कमिशनर हादसे की जांच करके जि़म्मेदारी तय करेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 21 Nov 2017

Last updated on: Nov 21, 2017, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लुधियाना में फैक्ट्री के ढह जाने से हुए नुक्सान की दुखद घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए पटियाला के डिविजऩल कमिशनर से इसकी विस्तृत जांच करवाने और  हादसे में मारे गए व्यक्तियों के लिए मुआवज़े की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दर्दनाक घटना के सभी पक्षों की जांच की जायेगी और यह भी देखा जायेगा कि कैमिकल को स्टोर करके फैक्ट्री के मालिक ने कानूनों का उल्लंघन किया है या नहीं।आज यहां घटनास्थल का दौरा करके राहत और बचाव कार्य की जानकारी लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण नियमों संबंधी उल्लंघनों का भी जांच के दौरान पता लगाया जायेगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायज़ा लेते हुये  जि़ला अथॉरिटी को बचाव और राहत कार्यो में तेज़ी लाने के लिए कहा। पीडि़त परिवारों के सदस्यों को सांत्वना देते हुये उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे अभी  भी दबे हुए व्यक्तियों को ढूंढने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ स्थानीय निकाय, पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल भी उपस्थितथे।मुख्यमंत्री ने इस घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों को मुआवज़ा देने का भी ऐलान किया जोकि आग लगने के बाद एक धमाका होने के कारण घटा। इस हादसे में मारे गए चार फायरमैन और एक सैनेटरी  इंस्पेक्टर को 10 -10 लाख रुपए एक्स-ग्रेशिया अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे। इसमें राज्य सरकार और नगर निगम द्वारा 50 -50 प्रतिशत का योगदान दिया जायेगा। इसके साथ ही करूणा के आधार पर प्रत्येक  परिवार के एक -एक सदस्य को नौकरी भी दी जायेगी। इस घटना में 5 साधारण नागरिक भी मारे गए हैं। उनके परिवारों को 2-2 लाख रुपए का एक्स-ग्रेशिया अनुदान दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस घटना के संबंध में लापरवाही करने वाले प्रत्येक अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सूबे में दमकल सेवाएं पर्याप्त नहीं हैं  जो सरकार के ध्यान में है और इनको मज़बूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष डायरैक्टोरेट ऑफ फायर सर्वसिज़ की स्थापना की गई है और 69 दमकल गाडिय़ां खरीद कर नगर  निगमों और नगर कौंसिलों को दीं गई हैं। उन्होंने कहा कि 27 अन्य दमकल गाड़ीयां खरीदीं जा रही हैं जो दिसंबर तक पहुंच जाएंगी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि नया फायर सेफ्टी एक्ट बनाया जा रहा है जो  दिसंबर तक बन कर तैयार हो जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि डायरैक्टोरेट ऑफ फायर सर्वसिज़ और नये एक्ट से अनाधिकृत इमारतें और आग की रोकथाम के लिए ज़रुरी नियमों का पालन न करने वालों पर काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि फायर  स्टेशनों के लिए उपयुक्त साजो-समान फायर डायरैक्टोरेट के अधीन मुहैया होगा जिसका नेतृत्व आई.पी.एस. अधिकारी करेगा।इससे पहले हेलीपैड पर लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर और कमिश्नर ऑफ पुलिस ने मुख्यमंत्री को समूचे घटनाक्रम संबंधी जानकारी दी।इस दौरान एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस दुखद घटना में मारे गए 11 व्यक्तियों में से 10 की पहचान की जा चुकी है जिनमें सरमोहन गिल (सब फायर अफ़सर), पूर्ण सिंह (लिडिंग फ़ायरमैन), राजन सिंह  (फायरमैन), विशाल कुमार, इंदरपाल सिंह, पाल टैक्सी वाला, लक्ष्मण द्राविड़ (पठानकोट में तैनात चीफ़ सैनेटरी इंस्पेक्टर), संदीप सिंह (फैक्ट्री वर्कर), बलदेव राज (फैक्ट्री वर्कर), अमरजोत और घनईया शामिल हैं।घायलों में रोहित कुमार और सुनील कुमार भी शामिल हैं जो सी.एम.सी. लुधियाना में उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर को अस्पताल में दाखि़ल घायलों के निशुल्क ईलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए  हैं।  

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD