Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा : सफल महिलाएं 'कन्या हत्यारा' राज्य का कलंक मिटा सकती है?

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Nov 2017

Last updated on: Nov 20, 2017, 00:00 IST

सिनेमा में सफलता, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में मेडल जीतने, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने और अब विश्व सुंदरी का ताज जीतने के बाद देश में सबसे ज्यादा खराब लिंगानुपात के साथ 'लड़कियों की हत्या' करने के लिए कुख्यात राज्य हरियाणा अब राज्य की बदनामी से आगे बढ़कर नई कहानी लिख रहा है। रोहतक में जन्मी और प्रभावशाली व रूढ़िवादी जाट समुदाय से तालुक रखने वाली मानुषी छिल्लर(21) ने शनिवार को वर्ष 2017 का विश्व सुंदरी का खिताब जीता, जिससे राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम फैलाने में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान की ओर दोबारा ध्यान केंद्रित हुआ।हरियाणा में महिलाओं को किस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है, यह सभी जानते हैं।पिछले वर्ष तक, राज्य में पूरे भारत में सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किया गया था। यहां प्रति 1000 पुरुषों पर केवल 850 महिलाएं थीं। राज्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब यहां लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 930 महिलाएं होने का दावा कर रही है।

इस वर्ष की शुरुआत में, सरकार की एक आधिकारिक पत्रिका ने महिलाओं को घूंघट लिए हुए दिखाया था, जिसका राज्य की सफल महिलाओं व संगठनों ने जोरदार विरोध किया था और कहा था कि राज्य अभी भी महिलाओं को पुराने ढंग से पेश कर रहा है। मानुषी की सफलता केवल विश्व सुंदरी या इससे पहले फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने तक निर्भर नहीं है। वह सोनीपत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं और हृदय संबंधी सर्जन बनना चाहती हैं।सिर्फ इतना ही नहीं, मानुषी एक कवयित्री, पेंटर व डांसर भी हैं। उनकी फैशन व ब्यूटी क्षेत्र में भी रुचि है।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाली पहलवान बहनें गीता और बबीता फोगाट की कहानी व संघर्ष को आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में सही तरीके से दिखाया गया। इस फिल्म ने देश में ही नहीं, हांगकांग और चीन में भी जबरदस्त कमाई की।

एक और महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी वर्ष 2016 रियो ओलंपिक में कास्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था।पर्वतारोही संतोष यादव माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वह कठिन कांगशुंग फेस पर भी चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला थीं। भारतीय हॉकी महिला टीम में भी हरियाणा की खिलाड़ी अधिक संख्या में मौजूद हैं। कप्तान ममता खरब और सुमन बाला, जसजीत कौर, सुरिंदर कौर, सुरिंदर कौर, प्रीतम रानी व सीता गुसैन जैसी खिलाड़ी हरियाणा से ही हैं।पूर्व मिस इंडिया व बॉलीवुड अभिनेत्री जुही चावला, परिणीति चोपड़ा व मल्लिका शेहरावत का जन्म भी हरियाणा में हुआ है, ऐसे राज्य में जहां बच्ची के भ्रूण की हत्या मां के पेट में करना आम बात है।अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सायना नेहवाल के परिवार की जड़ें भी हरियाणा से जुड़ी हुई हैं।वर्ष 1997 में नासा अंतरिक्ष मिशन पर जाकर कल्पना चावला ने राज्य को गौरव का क्षण प्रदान किया था। लेकिन 2003 में दोबारा इस मिशन को पूरा कर वापस लौटते वक्त वह दुर्घटना का शिकार हो गई थीं।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी हरियाणा के अंबाला से हैं।इन महिलाओं की उपलब्धियों से राज्य में बहुत समय से स्थापित रुढ़िवादी वर्जनाओं को तोड़ने में मदद मिली है।

 

Tags: Manushi Chillar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD