Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

अरुणाचल सरकार कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इटानगर , 19 Nov 2017

Last updated on: Nov 19, 2017, 00:00 IST

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को सरकारी क्षेत्र के बाहर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। खांडू ने यहां एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कहा, "अरुणाचल के युवाओं की आज की सबसे बड़ी चुनौती सरकारी क्षेत्र के बाहर पर्याप्त और लाभदायक रोजगार के अवसरों की कमी है।"कोविंद ने अरुणाचल प्रदेश में विवेकानंद केंद्र के 40 साल पूरे होने पर एक समारोह में भाग लिया।खांडू ने कहा, "यहां उद्यमशीलता के निम्न स्तर और अल्प कौशल समेत सीमित निजी निवेश का एक दुष्चक्र मौजूद है। यह टूटना चाहिए। हमने पीपीपी ढांचे पर एक कौशल विश्वविद्यालय, तीन रोजगार केंद्रों और पैरा मेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया है।"मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना को शुरू किया है।उन्होंने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देकर युवाओं को सही तरह से व्यवस्थित करने पर भी ध्यान दे रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने स्कूलों में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया है।

 

Tags: Pema Khandu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD