Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिलों से निकले फैसलों की मान्यताएं सदियों तक रहती हैं : श्री श्री रविशंकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Nov 2017

Last updated on: Nov 17, 2017, 00:00 IST

राम मंदिर विवाद सुलझाने में जुटे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मुख्यालय पहुंचकर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली से मुलाकात की। इस मौके पर रविशंकर ने कहा कि दिलों से निकले फैसलों की मान्यता सदियों तक बनी रहती है। रविशंक व फिरंगी के बीच अयोध्या मसले पर करीब आधा घंटे बातचीत हुई। मुलाकात के बाद बाहर आए श्री श्री ने पत्रकारों से कहा कि बातचीत के जरिए हर समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा, "अदालत के फैसले दो मजहबों के दिलों को नहीं जोड़ सकते।"रविशंकर के मुताबिक, "दिलों से निकलने वाले फैसलों की मान्यता सदियों तक रहती हैं। इस विवाद पर फिलहाल उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। लेकिन सभी लोगों से बात कर कुछ समय में आपसी समझौते के प्रयास से कोई बड़ा निष्कर्ष निकलने की उम्मीद है।"इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि इस बैठक में देश के दो बड़े समुदायों को एक-दूसरे के करीब लाने पर चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि मुल्क में मौजूदा हालातों के मुताबिक यह जरूरी है कि हिंदू-मुसलमान अपने आपसी विवादों को आपस में ही बैठकर दूर करें। उन्होंने मुल्क को शांति व तरक्की की राह पर ले जाने की बात भी कही।महली ने कहा कि दोनों समुदायों के धर्मगुरु अगर मिलते रहेंगे तो दूरियां भी कम होंगी।

Sri Sri Ravi Shankar

 

Tags: Sri Sri Ravi Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD